धर्म नहीं बल्कि इस वजह से हुआ था पवित्रा पुनिया और एजाज खान का ब्रेकअप, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Pavitra Punia On Breakup With Eijaz Khan: पवित्रा पुनिया टेलीविजन की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि अपने बेबाक अंदाज से वह काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं। हालांकि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही। कुछ वक्त से वह अपने बॉयफ्रेंड एजाज खान के साथ ब्रेकअप को लेकर चर्चा में बनी है। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने ब्रेकअप पर चौंकाने वाला खुलासा किया है।
पवित्रा पुनिया ने हाल ही में टेली मसाला के साथ बातचीत के दौरान एजाज खान के साथ ब्रेकअप को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि "यह ब्रेकअप धर्म के कारण नहीं हुआ। मैं हिंदू और मुस्लिम को लेकर कोई भी डिबेट नहीं करना चाहती हूं। लेकिन हर एक व्यक्ति को अपने धर्म को लेकर वफादार होना चाहिए।"
एक्ट्रेस ने आगे बात करते हुए कहा कि "मेरे हिसाब से अगर कोई भी मुस्लिम लड़की हिंदू घर में शादी करती है तो हिंदू लड़के को उसके धर्म को बदलना नहीं चाहिए। वैसे ही अगर कोई भी हिंदू लड़की मुस्लिम घर में शादी करती है तो उनका भी कोई हक नहीं है कि वह उसका धर्म परिवर्तन करवाएंगे।"
पवित्रा पुनिया ने बताया कि "हमारे रिश्ते में काफी दिक्कतें आई और कई बार मैंने सब ठीक करने की भी कोशिश की थी। लेकिन जब कोई भी हल नहीं निकल पाया और पानी सिर से ऊपर चला गया तो हमने अलग होने का फैसला लिया।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवित्रा पुनिया और एजाज खान दोनों बिग बॉस 14 में मिले। यहीं से दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई और डेटिंग करना शुरू किया। पवित्रा पुनिया एक मशहूर एक्ट्रेस है। आपको बता दें कि उन्होंने अपने पूरे करियर में काफी बेहतरीन और हिट शोज में भी काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











