'पौरशपुर' का टीज़र रिलीज़- एक साथ दिखी अन्नू कपूर, मिलिंद सोमन, शिल्पा शिंदे जैसे कलाकारों की टोली
ALTBalaji और ZEE5 का आगामी शो 'पौरशपुर' अपने स्टारकास्ट को लेकर काफी चर्चा में है। शो में शिल्पा शिंदे (रानी मीरावती), अन्नू कपूर (राजा भद्रप्रताप), शहीर शेख (वीर सिंह), साहिल सलाथिया (भानू), मिलिंद सोमन (बोरिस), पोलोमी दास(काला), आदित्य लाल (प्रिंस रनवीर) और अनंत विजय जोशी (प्रिंस आदित्य) के रूप में दिखाई देंगे।
उत्साह को एक लेवल ऊपर उठाते हुए, डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म ने शो का टीज़र लॉन्च किया है, जो आपको शो के बारे में और अधिक जानने के लिए इच्छुक बना देगा।

महंगे सेट की पृष्ठभूमि के साथ सत्ता की लड़ाई, वासना, खून से सनी तलवारें, भारी भरकम संवाद, पुरुषों और महिलाओं के बीच असमानता और इस सबमें राजनीति, 'पौरशपुर' की दुनिया में यह सब दिखाई देगा।
टीज़र में अन्नू कपूर को राजा भद्रप्रताप सिंह के रूप में दिखाया गया है, जो पौरशपुर के बेहद गलत साम्राज्य पर राज करते हैं। एक राज्य, जहां महिलाओं को एक वस्तु, पुरुष की संपत्ति माना जाता है। एक विषाक्त राजवंश, जो महिलाओं की स्वतंत्रता को निर्धारित करता है, जहां महिलाओं को राज्य में पुरुषों द्वारा की गई किसी भी मांग को अस्वीकार करने की अनुमति नहीं है।
सीरिज में शिल्पा शिंदे को पौरशपुर की रानी मीरावती के किरदार में देंखेगे। उनकी बुद्धि पौरशपुर को एक शक्तिशाली साम्राज्य के रूप में खड़ा करती है। हम मिलिंद सोमन को बोरिस के रूप में भी देखेंगे, जो तेज दिमाग वाला एक ट्रांसजेंडर है और एक आकर्षक व्यक्तित्व है जो राज्य में पुरुषों और महिलाओं की समानता पर सवाल उठाता है। 8 दिसंबर 2020 को ट्रेलर देखने के लिए बने रहें केवल ALTBalaji & ZEE5 पर।


Click it and Unblock the Notifications











