पौरशपुर का ट्रेलर- ऑल्ट बालाजी पर देखिए एक असाधारण साम्राज्य की कहानी, दमदार स्टारकास्ट
डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म ALTBalaji और ZEE5 के आगामी शो पौरशपुर का ट्रेलर रिलीज किया गया है। पौरशपुर की दुनिया आपके लिए प्यार, वासना, खून से सनी तलवारें, संघर्ष, कठिन संवादों के साथ शानदार सेट और एक ऐसा निर्णय जो पूरे राज्य के सामाजिक ताने-बाने पर सवाल खड़ा करती है- ला रही है !
शो में शिल्पा शिंदे (रानी मीरावती), अन्नू कपूर (राजा भद्रप्रताप), शहीर शेख (वीर सिंह), साहिल सलाथिया (भानू), मिलिंद सोमन (बोरिस), पोलोमी दास(काला), आदित्य लाल (प्रिंस रनवीर) और अनंत विजय जोशी (प्रिंस आदित्य) के रूप में दिखाई देंगे।

शिल्पा शिंदे कहती हैं, "मुझे लगता है कि ज्यादातर कलाकार पौरशपुर जैसे शो में काम करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। एक रानी के महत्वाकांक्षी चरित्र को चित्रित करने के अलावा, यह शो पुरुष पितृसत्ता, लिंग राजनीति, शक्ति, आदि जैसे कई गंभीर मुद्दों को छूता है, जो उन दिनों मौजूद हुआ करते थे। मुझे इतने भव्य पैमाने पर शूट किए गए इस दिलचस्प शो का हिस्सा बनने में खुशी हो रही है। आशा है कि आप लोगों को इसे देखने में उतना ही मज़ा आएगा जितना हमें शूटिंग के समय आया था। आप यह शो कभी मिस नहीं करना चाहेंगे.."
वहीं, मिलिंद सोमन ने कहा, "मुझे दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण काल्पनिक पात्रों पर काम करना पसंद है, क्योंकि इससे मुझे हर बार एक नई दुनिया के बारे में पता चलता है। मुझे खुशी है कि इतने सारे लोगों ने मेरे किरदार के लुक की सराहना की है और मुझे उम्मीद है कि वे इस शो को भी पसंद करेंगे.. पूरी टीम ने कुछ ऐसा बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है जो दर्शकों को पहली बार एक भारतीय प्रोडक्शन द्वारा अनुभव करने को मिलेगा।"
शचींद्र वत्स द्वारा निर्देशित, एक असाधारण साम्राज्य की कहानी देखिए 29 दिसंबर को केवल ALTBALAJI और ZEE5 पर !


Click it and Unblock the Notifications











