Pathaan Trailer से जुड़ी बड़ी खबर, सलमान- शाहरुख की जोड़ी का जबरदस्त एक्शन, वीकेंड धमाका

Pathaan Trailer:बिग बॅास 16 के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार बिग बॅास के मंच पर एक साथ शाहरुख खान और सलमान खान की जोड़ी देखने को मिलेगी। ऐसी चर्चा है कि पठान फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ देखने से पहले फैंस के लिए बड़ा तोहफा बिग बॅास लेकर आ रहा है।
पठान फिल्म के सांग बेशरम रंग के विवाद के बाद इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पठान फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस इस फिल्म के धुआंधार एक्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही ट्रेलर में पूरी तरह से जॅान अब्राहम और शाहरुख खान छाए हुए हैं। कहीं पर भी सलमान खान की झलक नहीं दिखाई दी है। सलमान खान का कैमियो पठान में प्लान किया गया है।
वहीं रिलीज से पहले पठान का एक बड़ा प्रमोशन बिग बॅास 16 में होता हुआ दिखाई देगा। यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है। बिग बॅास के मंच पर इससे भी पहले कई दफा सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी एक साथ दिखाई दी है। इस बार मौका काफी स्पेशल है क्योंकि पठान से सलमान खान का भी नाता है। मिली जानकारी अनुसार सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ एक्शन करते हुए दिखाई देंगे। सलमान बतौर टाइगर इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे। जो कि फाइट सीन में दिखाई देंगे।
आने वाले वीकेंड के वार पर सलमान खान, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण औऱ जॅान अब्राहम एक साथ पठान का प्रमोशन करते हुए दिखाई देंगे। जहां पर फनी गेम के साथ सलमान-शाहरुख के दोस्ती की झलक भी बिग बॅास के फैंस को दिखाई देगी। बताया जा रहा है कि 12 जनवरी को अब्दु रोजिक का बिग बॅास का सफर खत्म हो रहा है है। अब्दु रोजिक को घर से बाहर लाने के लिए शाहरुख खान शो में एंट्री ले सकते हैं। अभी तक इस मामले में कोई तय जानकारी नहीं आयी है।


Click it and Unblock the Notifications











