रिश्तों से बड़ी प्रथा में पारुल चौहान की नई पारी

सोमवार की शाम टेलीकास्ट हुए धरावाहिक के एपिसोड में पारुल चौहान की एंट्री काफी मनमोहक अंदाज में हुई। उनकी एंट्री वैलेंटाइन डे के मौके पर बेडरूम से हुई, जहां वो बेड पर लेटी हुई थीं। सीरियल में सुरभि के पति अभय एक लाल गुलाब को उनके चहरे पर लहराते हुए अपना प्यार उड़ेलते दिखे। देखते ही देखते फूलों की बारिश होने लगी।
प्यार के पलों में हुई नई सुरभि की एंट्री में पारुल चौहान बिदाई की तुलना में काफी अलग दिखीं। बिदाई में सीरियल की डिमांड के तहत उनका रंग काफी दबा हुआ दिखाया गया, लेकिन यहां एकदम उलट। निखरे हुए रंग पर पारुल की मुस्कान लोगों वाकई में भा गई।
पारुल के आते ही सीरियल के किरदार सुरभि के अंदाज में भी खासा बदलाव दिखा। ज्यादातर एपिसोड में शालिनी इस किरदार में ज्यादातर जगह रोते हुए व डरी सहमी दिखीं। लेकिन पारुल की एंट्री होते ही इस किरदार में एक अलग सा आत्मविश्वास जाग गया। खैर ये तो सीरियल की डिमांड है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि पारुल इस किरदार के लिए एकदम फिट हैं और वो अपनी भूमिका को काफी सहज तरीके से निभा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











