सजन रे झूठ मत बोलो में आयेंगे सेलिब्रिटी

सभी ओम शांति ओम के गीत पर डांस करेंगे और सबका डांसिंग सीक्वेंस भी कुछ उसी तरीके का होगा। खबर है कि शो में मुख्य किरदार निभा रहे सुमीत शाहरुख खान के अंदाज में नजर आयेंगे। सजय रे झूठ मत बोलो की पार्टी में खूब मस्ती होनेवाली है। तो फिर आप क्यों बैठे हैं यहां।
देखते रहें और सजन रे के साथ झूमने को तैयार हो जायें। होटल का नाम होटल संस्कार हेरीटेज रखा गया है। राघवन इस बारे में कहते हैं कि यह बेहद रोचक अनुभव था। लग रहा था जैसे वाकई अपने होटल की शुरुआत कर रहा हूं। दृश्य की शूटिंग के बाद दृष्टि धामी ने कहा कि नृत्य करते वक्त मुझे घबराहट हो रही थी। लेकिन सह कलाकारों ने मुझे थोड़ी ही देर में सहज कर दिया और कुछ ही देर में सभी मस्ती में सराबोर हो गये।


Click it and Unblock the Notifications











