टाइगर श्रॉफ से पहले इस टीवी सुपरस्टार को डेट कर चुकी हैं दिशा पटानी, पुरानी तस्वीरें viral
ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि दिशा पटानी अपनी फिल्मों से ज्यादा टाइगर श्रॅाफ से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रही हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने खुले आम अपने इश्क का इजहार नहीं किया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं।
आए दिन दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती है। इस बार दिशा की पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जहां पर वह कसौटी जिंदगी की 2 फेम अनुराग यानी कि पार्थ समथान के साथ दिखाई दे रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दिशा बॅालीवुड में एंट्री करने से पहले पार्थ को एक साल तक डेट कर चुकी हैं।

दोनों के बीच रिश्ता खत्म होने की वजह विकास गुप्ता बनें। एक वेबसाइट ने इस खबर का दावा किया है कि दिशा और विकास गुप्ता को पार्थ समथान एक साथ डेट कर रहे थे। जब दिशा के सामने पार्थ की ये सच्चाई आयी तो दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया।


Click it and Unblock the Notifications