कोरोना पॉज़िटिव हैं पार्थ समथान, कर रहे थे कसौटी ज़िंदगी की 2 की शूटिंग, सेट पर डर का माहौल
टीवी इंडस्ट्री में शूटिंग शुरू हो चुकी है और स्टार प्लस 13 जुलाई से अपने सीरियल के साथ नई शुरूआत करने जा रहा था। कसौटी ज़िंदगी की स्टार पार्थ समथान अब कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। पार्थ पिछले एक हफ्ते से सेट पर शूटिंग कर रहे थे और अब सेट पर हर किसी का टेस्ट होगा।
Recommended Video
गौरतलब है कि पिछले ही हफ्ते टीवी इंडस्ट्री के कई सीरियलों ने शूटिंग शुरू की है जिसमें एकता कपूर का कसौटी ज़िंदगी की भी शामिल था।

शूटिंग शुरू होने से पहले पार्थ अपने एक दोस्त के पास हैदराबाद में थे। उस दौरान उनका काफी मज़ाक उड़ाया गया क्योंकि मुंबई से हैदराबाद पहुंचने के बाद पार्थ खुद को क्वारंटीन करने के बजाय पार्टी करते और होटलों में खाना खाते दिखे थे।
मुंबई में शूटिंग शुरू होने से पहले पार्थ को शेड्यूल भेजा गया था और उनसे मुंबई लौटकर खुद को क्वारंटीन करने को कहा गया था। सारे नियमों का पालन करने के बाद सीरियल की शूटिंग शुरू हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











