Paritosh Tripathi Wedding: सुपर डांसर के 'मामा जी' ने गुपचुप की शादी, गर्लफ्रेंड को बनाया अपनी दुल्हन

Paritosh Tripathi

Paritosh Tripathi Wedding Album:सुपर डांसर शो के होस्ट टीवी के मामाजी शादी कर रहे हैं। मामा जी बनकर एक्टर परितोष त्रिपाठी ने लोकप्रियता हासिल की है। वहीं अब वह अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी कर रहे हैं। हल्दी की रस्म के बाद शादी की भी एक फोटो सामने आयी है। दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों को छोड़ परितोष त्रिपाठी ने अपनी शादी को डेस्टिनेशन वेडिंग की तरह प्लान किया है। परितोष ने उत्तराखंड की हसीन खूबसूरत जगह पर शादी करने का फैसला किया है। कुछ दिन पहले परितोष ने अपने प्री-वेडिंग की भी तस्वीरें शेयर की थीं। मिली जानकारी के अनुसार परितोष त्रिपाठी की शादी दून के किमाड़ी स्थित अतरक्षिया रिजॅार्ट में हो रही है। टीवी और बॅालीवुड के कई सेलेब्स परितोष की इस शादी का हिस्सा बन रहे हैं।

परितोष और मीनाक्षी की मेहंदी और हल्दी की फोटो

परितोष और मीनाक्षी की मेहंदी और हल्दी की फोटो

पंकज त्रिपाठी और उनकी पत्नी भी इस मौके पर पहुंची हैं। दोनों हल्दी की रस्म पर एक साथ खड़े होकर परितोष और उनकी दुल्हन को आशीर्वाद देते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। बता दें कि परितोष लंबे समय से मीनाक्षी को डेट कर रहे हैं। शुक्रवार को परितोष और मीनाक्षी के मेहंदी और संगीत की रस्म हुई।

कई सारे सेलेब्स बन गए परितोष की शादी के मेहमान

कई सारे सेलेब्स बन गए परितोष की शादी के मेहमान

परितोष के साथ सुपर डांसर जज कर चुके एक्टर ऋत्विक धनजानी ने भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर परितोष की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ गीता कपूर, सुरभि ज्योति, विक्रांत सिंह के साथ कई सेलेब्स परितोष की इस खुशी का हिस्सा बनने के लिए पहुंचे हैं।

परितोष की शादी की पहली तस्वीर

परितोष की शादी की पहली तस्वीर

यह है इंटरनेट पर वायरल हुई परितोष की शादी की फोटो।गौरतलब है कि परितोष बिहार के गोपालगंज के निवासी हैं। उन्होंने न बोले तुम न मैंने कुछ कहा, इंडियन आइडल के साथ कई टीवी शो में काम किया। उन्हें लोकप्रियता मामाजी बनकर सुपर डांसर शो से मिली।

शादी में अपने दोस्तों के साथ परितोष

शादी में अपने दोस्तों के साथ परितोष

परितोष ने साल 2018 में काशी इन सर्च ऑफ गंगा फिल्म में भी अभिनय किया। जल्द ही वह अपनी कॉमेडी का कमाल बॅालीवुड फिल्मों में भी दिखाते हुए नजर आयेंगे। परितोष लेखक भी हैं। वह कविताएं लिखते हैं। उन्होंने अपनी बुक भी लांच की है।

सुनील ग्रोवर के साथ कई सेलेब्स ने परितोष को उनकी हल्दी की तस्वीर पर शादी के लिए बधाई दी। ऐसा मालूम होता है कि परितोष ने अपनी शादी की खबर को केवल परिवार और दोस्तों तक ही सीमित रखा था। परितोष को शादी की ढेर सारी बधाई। खबर है कि परितोष जल्द अपनी शादी के बाद रिसेप्शन का आयोजन मुंबई में कर सकते हैं। अभी इस पर कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X