गायक शान पर आया परिणीति का दिल..
यह बात सुनकर आप सभी को झटका जरूर लगा होगा लेकिन सच यही है दोस्तों..। अरे अरे..इससे पहले की आप अपना दिमाग दौड़ाकर कुछ उल्टा-सीधा सोचें तो हम आपको बता दें कि यह सब एक फन और मस्ती के चलते हुआ।
दरअसल 6 सितंबर को परिणिति और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' रिलीज होने जा रही है। जिसका प्रमोशन करने के लिए परिणिति और सुशांत झलक दिखला जा के मंच पर पहुंचे थे।
जिसमें शान एक प्रतियोगी हैं, शान ने आमिर खान के हिट नंबर 'ए क्या बोलती तू' गाने पर शानदार डांस किया , जिसे देखकर परिणिति इतनी खुश हो गयीं कि उन्होंने यह तक कह दिया कि 'शुद्ध देसी रोमांस' के अगले संस्करण में मैं आपके साथ रोमांस करने वाली हूं, आप कमाल के सिंगर, डांसर और एक्टर हो।
लेकिन परिणिति के इस बात पर शान ने बेहद ही मजेदार जवाब दिया कि "अहा, यह बहुत अच्छा है। मुझे लगता है कि मुझे चाचा का किरदार मिलेगा।"
मालूम हो कि कलर्स पर प्रसारित होने वाले डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 6' इन दिनों टीआरपी की लाइन में सबसे आगे हैं। इस शो के जज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, नृत्य निर्देशक रेमो डीसूजा और फिल्म निर्माता करण जौहर है। यह शो शुक्रवार और शनिवार को रात नौ बजे प्रसारित होता है।


Click it and Unblock the Notifications












