परिणिति-आदित्य ने केबीसी के मंच पर अमिताभ को दिया दावत-ए-इश्क
दावत-ए-इश्क की जोड़ी परिणिति-आदित्य पहुंची केबीसी के मंच पर
परिणिति चोपड़ा और आदित्य रॉय कपूर के बारे में जानकारी अमिताभ बच्चन, जो कि शो के होस्ट हैं, ने अपने ब्लॉग पर दी है।
Exclusive: मचेगा धमाल.. जब मिल बैठेंगे तीन यार, कपिल, अमिताभ और केबीसी
अमिताभ ने लिखा है कि "अब मुंबई में केबीसी के सेट पर और उत्साही एवं प्रतिभाशाली परिणिति..आकर्षक और प्यारे आदित्य रॉय कपूर को प्रस्तुति के लिए आमंत्रित कर रहा हूं, जो अपनी आगामी फिल्म 'दावत-ए-इश्क' के प्रचार के लिए मुझसे मिले। भगवान करे कि यह उनकी एक और सफल फिल्म बने और हम आगे भी उनकी प्रसिद्धि और महिमा देखें।"

Post by Amitabh Bachchan.

जहां अमिताभ ने अपने स्टेटमेंट से स्पष्ट कर दिया कि वो दावत-ए-इश्क की जोड़ी से मिलकर काफी खुश हैं वहीं दूसरी ओर दावत-ए-इश्क की जोड़ी परिणिति-आदित्य भी अमिताभ से मिलकर और केबीसी खेलकर काफी खुश दिखे।
'केबीसी' का नया संस्करण 17 अगस्त से प्रसारित होगा
अमिताभ ने अपने ब्ल़ाग पर शो की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें परिणिति, महानायक के साथ थिरकती और खिलखिलाती दिख रही हैं, वहीं आदित्य भी उनके साथ ठुमके लगाते देखे जा सकते हैं। आपको बता दें कि 'केबीसी' का नया संस्करण 17 अगस्त से प्रसारित होगा तो वहीं दावत-ए-इश्क 5 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक हबीब फैजल हैं।

Click it and Unblock the Notifications