'अनुपमा' से अचानक बाहर होने के बाद पारस कलनावत को मिला बड़ा मौका, इस सीरियल में होगी एंट्री

टीवी अभिनेता पारस कलनावत 'अनुपमा' से बाहर होने के बाद रातों रात सुर्खियों में आ गए थे। सीरियल में 'अनुपमा' के बेटे समर के किरदार में पारस को घर-घर पहचान मिली थी। आदर्श बेटे के रूप में पारस की इमेज बनने के बाद पारस रातों रात शो से बाहर हो गए थे। यह मामला काफी लंबे समय तक सुर्खियों में रहा था। पारस के फैंस भी इस खबर के बाद काफी हैरान रह गए थे।
लेकिन, 'अनुपमा' से अलग होने के बाद पारस के हाथ बड़ा मौका लगा है। पारस कलनावत के बड़ी सीरियल में जल्द ही अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। पारस कलनावत जल्द ही 'कुंडली भाग्य' में नजर आने वाले हैं। इस सीरियल में जल्द ही लीप लिया जाएगा जिसके बाद पारस की भी एंट्री होगी।
कुंडली भाग्य में पारस बतौर लीड एक्टर नजर आएंगे। 'कुंडली भाग्य में पारस के अलावा भी कुछ चेहरों को जगह दी गई है। दो एक्टर के अलावा लीड रोल के कुछ जाने माने नाम पर भी चर्चा चल रही है। सीरियल में पारस कलनावत के अलावा हर्ष राजपूत भी नजर आएंगे।

इन एक्ट्रेस के नाम पर चर्चा
वहीं, लीड रोल के लिए मेकर्स देवत्तमा साहा, सुंबुल तौकीर खान और सृष्टि जैन का नाम सामने आया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि आखिर मेकर्स किन नामों को फाइनल करते हैं।

इसलिए बाहर हुए थे पारस
बता दें कि अनुपमा से पारस के बाहर होने के बाद काफी बवाल मचा था। पारस ने दरअसल, 'झलक दिखला जा' को करने के लिए अपनी हामी भरी थी जिससे अनुपमा के मेकर्स निराश थे। दूसरे चैनल के साथ काम करने की वजह से अचानक पारस को शो से बाहर किया गया था।

स्क्रीन स्पेस से नाराज थे पारस
दरअसल, अनुपमा में कम स्क्रीन स्पेस मिलने के कारण पारस नाराज थे। इस बारे में मेकर्स से भी उनकी बात हुई थी लेकिन, झलक दिखला जा ऑफर होने के बाद उन्होंने इसे हां कह दिया था। अब पारस के फैंस इस बात से बेहद खुश हैं कि वो जल्द ही इतने बड़े सीरियल में बतौर लीड एक्टर नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications