पारस कलनावत और 'अनुपमा' मेकर्स के बीच बढ़ा विवाद, सोशल मीडिया पर शो को कहा 'Nightmare'
पॉपुलर टीवी सीरियल 'अनुपमा' में समर का किरदार निभा रहे पारस कलनावत और शो के मेकर्स के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पारस के कॉन्ट्रैक्स को खत्म होने की खबर मीडिया में लगतार सुर्ख़ियों में हैं। अब एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है।बुधवार को सोशल मीडिया पर पारस ने 'अनुपमा' के सेट पर का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी को-स्टार अलमा हुसैन के साथ डांस करते दिख रहे हैं।
इस वीडियो के साथ ही उन्होंने काफी लंबा कैप्शन लिखा है और अपनी बात रखी है।उन्होंने लिखा है कि वो काफी इमोशनल हैं लेकिन साथ ही वो राहत की सांस भी ले रहे हैं कि उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है। उन्होंने शो को किसी 'बुरे सपने' से कम नहीं बताया। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- हर सफर का अंत होता है। अपनी टीम से कुछ लोगों को मैं याद करूंगा। मैं अपनी कहानी भी बताउंगा कि शो के दौरान मुझे क्या-क्या झेलना पड़ा।

ये किसी बुरे सपने से कम नहीं था। मुझसे जुड़े लोग जानते हैं कि मैं खुश नहीं था लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।'पारस कलनावत ने आगे लिखा है, 'यह मिश्रित एहसास है जहां राहत की सांस भी है और आंखों में आंसू भी। पारस कलनावत ने राजन शाही को समर शाह का किरदार निभाने का मौका देने के लिए धन्यवाद बोला है। साथ ही और भी टीम के सदस्यों को उन्होंने थैंक्स बोला।
साथ ही उन्होंने लोगों से उस एक्टर को भी प्यार देने के लिए कहा जो आगे समर शाह का किरदार निभाएंगे।इसके पहले पिंकविला से बातचीत में पारस ने कहा था- 'ऐसे शो में बने रहना क्या फायदा जहां 18 पन्नों की स्क्रिप्ट में उनके लिए एक डायलॉग नहीं होता. वो सिर्फ बैकग्राउंड में खड़े रहते हैं.' आपको बता दें कि पारस कलनावत जल्द ही 'झलक दिखला जा 10' में भी नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











