स्टार प्लस के सीरियल अनुपमां के लाडले बेटे समर को शो से निकाला गया, पारस कलनावत ने दिया रिएक्शन

टीवी की दुनिया में इस समय अगर दर्शकों के दिलों पर कोई राज करता है तो वो है अनुपमां और उसका परिवार। स्टार प्लस के इस शो की लीड हैं रूपाली गांगुली जिनका किरदार अनुपमां दर्शकों को बेहद पसंद है। इस शो में अनुपमां और उनके छोटे बेटे समर की केमिस्ट्री भी दर्शकों को बेहद प्यारी लगती है। अनुपमां में समर का किरदार निभा रहे हैं एक्टर पारस कलनावत।

Recommended Video

Anupamaa Fame Paras Kalnawat को निकाला शो से बाहर, Anupamaa के Makers ने लिया बड़ा फैसला । *TV

या यूं कहिए कि स्टार प्लस के शो अनुपमां में समर का किरदार निभाते थे एक्टर पारस कलनावत क्योंकि अब पारस को शो से बाहर निकाल दिया गया है। राजन शाही के प्रोडक्शन हाउस ने एक सावर्जनिक बयान जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि पारस का कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल कर दिया गया है।

paras-kalnawat-aka-samar-reacts-to-him-being-ousted-from-anupamaa-playing-Rupali-ganguly-son

इसका कारण है पारस के किसी और चैनल के शो को साईन कर लेना। दरअसल, अनुपमां का कॉन्ट्रैक्ट साईन करते समय, पारस के सामने यही शर्त रखी गई थी कि जब तक वो अनुपमां का हिस्सा हैं तब तक पारस किसी भी और चैनल के किसी शो का हिस्सा नहीं बन सकते। लेकिन पारस ने ये शर्त नहीं मानी और एक और शो साईन कर लिया।

शो से बाहर किया गया

शो से बाहर किया गया

पारस ने जैसे ही दूसरा शो साईन किया उन्हें अनुपमां से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। हालांकि, अपने बयान में राजन शाही प्रोडक्शन्स ने ये साफ किया है कि उन्हें पारस से कोई भी निजी दिक्कत नहीं है बस ये उनकी कंपनी के नियम व शर्तों के खिलाफ है। वो पारस के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और उनके आने वाले करियर के लिए उन्हें पूरी शुभकामनाएं देते हैं।

शो से संतुष्ट नहीं थे पारस

शो से संतुष्ट नहीं थे पारस

इस मामले में जब पारस से पूछा गया तो उनका कहना था कि वो काफी समय से इस शो से संतुष्ट नहीं थे। उनके ट्रैक में कोई काम नहीं बचा था। वो पहले, मुख्य किरदार में से एक थे लेकिन अब वो केवल शो में अनुपमां के परिवार का हिस्सा बनकर रह गए थे। ना उनके हिस्से ज़्यादा सीन आते थे और ना ही उनका किरदार कोई अहम पड़ाव पर था।

कई बार किया इत्तिला

कई बार किया इत्तिला

पारस बताते हैं कि अपने किरदार को लेकर उन्हें जो भी शंका हो रही थी उन्होंने वो दिक्कतें कई बार शो की टीम से शेयर की। सबने उन्हें कहा कि जल्दी ही उनके किरदार में अच्छा ट्रैक आएगा लेकिन वो काफी समय से केवल इसका इंतज़ार कर रहे हैं, ऐसा कुछ हुआ नहीं। पारस को समर के इस किरदार में अब कोई दम नहीं दिखाई दे रहा है।

नया परिवार आने के बाद साइडलाइन

नया परिवार आने के बाद साइडलाइन

पारस बताते हैं कि अनुपमां का नया परिवार आने के बाद उसका पुराना परिवार पूरी तरह से पीछे छूट गया था। यही वजह थी कि समर का किरदार काफी अहम होने के बाद भी अहम नहीं रह गया था। ऐसे में जब पारस को झलक दिखला जा का ऑफर दिया गया तो उन्होंने बिना वक्त गंवाए इस मौके को हाथ में ले लिया। पारस, अनुपमां में भी एक डांसर का ही किरदार निभाते हैं। उन्हें झलक का ऑफर ज़्यादा दिलचस्प लगा।

हाल ही में खोए हैं पिता

हाल ही में खोए हैं पिता

गौरतलब है कि पारस कलनावत ने पिछले साल मार्च में अपने पिता को खो दिया। उनके दुख के समय में अनुपमां की पूरी टीम उनके साथ मज़बूती से खड़ी दिखाई दी। पारस कहते हैं कि भले ही उन्होंने शो छोड़ दिया है लेकिन उनकी पूरी टीम के साथ संबंध अच्छे हैं और वो उम्मीद करते हैं कि आगे चलकर वो साथ में काम ज़रूर करेंगे।

नंदनी के जाने के बाद खत्म हुआ ट्रैक

नंदनी के जाने के बाद खत्म हुआ ट्रैक

अनुपमां में पारस के किरदार समर की कहानी काफी दिलचस्प चल रही थी। लेकिन उनका ट्रैक अचानक से तब बदल गया जब शो में उनकी गर्लफ्रेंड नंदिनी का किरदार निभाने वाली एक्टर अनाघा भोंसले ने एक्टिंग की दुनिया को ही अलविदा कह दिया। अनाघा के इस फैसले के बाद समर का भी पूरा ट्रैक साईड कर दिया गया और पारस को ये नया बदलाव रास नहीं आया। गौरतलब है कि अनुपमां इस समय टीआरपी के हिसाब से टीवी का सबसे बड़ा और पहले नंबर का शो है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X