'अनुपमा' फेम पारस कलनावत का खुलासा, शो छोड़ने के बाद रुपाली गांगुली के व्यवहार से हुए हैरान
'अनुपमा' फेम पारस कलनावत शो से बाहर होने के बाद से लगातार सुर्ख़ियों में हैं। हाल ही में 'झलक दिखला जा 10' को साइन करने के बाद उनका 'अनुपमा' के मेकर्स ने उनका अनुबंध खत्म कर दिया। टीआरपी चार्ट पर नंबर वन पर रहने वाले सीरियल से निकलने की खबर खूब छाई रही। लेकिन, शो से निकलने के बाद अब एक्टर ने एक और खुलासा किया है।
Recommended Video
पारस कलनावत ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को इंटरव्यू देते हुए बताया कि 'अनुपमा' सीरियल में अहम किरदार निभा रहे सदस्यों का रिएक्शन, उनका शो छोड़ने के बाद कैसा था। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि रूपाली गांगुली के व्यवहार से वो आश्चर्यचकित थे। पारस कलनावत ने कहा कि प्रोड्क्शन हाउस द्वारा रिलीज किया गया बयान सिर्फ पीआर के लिए था। दरअसल, प्रोडक्शन हाउस ने ही बयान जारी किया था कि पारस के साथ हुए करार को रद्द कर दिया गया है।

एक्टर्स ने किया किनारा!
पारस ने अब बताया है कि यह सिर्फ महज राजनीति है और वो इसके पीड़ित हैं। उन्होंने ये भी बताया कि अनुपमा के मेकर राजन शाही ने उनसे मुलाकात भी नहीं की। उनके साथ कोई मीटिंग भी नहीं की गई थी इसलिए उन्हें कुछ पता नहीं था. उन्हें मेल किया गया था और कुछ मिनटों में खबरें आनी शुरू हो गई। उन्होंने ये भी बताया कि अनुबंध रद्द होने के बाद 'अनुपमा' सीरियल के कुछ एक्टर्स ने ही उनसे संपर्क किया।
रूपाली गांगुली ने किया हैरान
पारस कलनावत ने बताया कि रूपाली गांगुली ने उन्हें विवाद के बाद कॉल या मैसेज तक नहीं किया। उन्होंने कहा- 'मैं हैरान हूं कि सिर्फ कुछ लोगों ने ही मुझसे संपर्क किया।' पारस ने कहा कि उनका मानना है कि जिन्होंने उनसे कोई संपर्क नहीं किया शायद वो मेकर्स के नज़रों में अच्छे बनकर रहना चाहते हैं।
इन स्टार्स ने किया कॉल
उन्होंने बताया कि निधी शाह (किंजल), सुधांशु पांडेय (वनराज) और मुस्कान बामने (पाखी) ने उनसे बात की। वहीं, अल्पना बुच (बा) और मदालसा शर्मा (काव्या) ने उन्हें मैसेज किया। पारस ने यह भी बताया कि आशीष मल्होत्रा (तोषू) ने उनके पोस्ट को लाइक किया था, जहां उन्होंने अपने शो से बाहर निकलने के बारे में लिखा था। पारस ने ये भी कहा कि आशीष के अलावा किसी ने उनके पोस्ट को लाइक भी नहीं किया क्योंकि वो मेकर्स की नज़रों में ख़राब नहीं बनना चाहते हैं और ये भी मैं समझता हूं।


Click it and Unblock the Notifications











