पारस छाबड़ा का EX गर्लफ्रेंड पवित्रा पुनिया पर तीखा बयान, 'अच्छा हुआ मेरा रिश्ता उनसे टूटा गया'!
बिग बॉस 14 में इस बार चर्चित चेहरों में पवित्रा पुनिया भी शामिल हैं। निक्की तंबोली के बाद पवित्रा हैं जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। पवित्रा का नाम लगातार बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा के साथ जुड़ता रहा है। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। लेकिन मीडिया में लगातार वह खबरें भी आती रही हैं कि दोनों ने ब्रेकअप के बाद एक दूसरे पर खूब तीखे हमले भी किये। हाल में ही आजतक संग बाचचीत में पारस छाबड़ा ने एक बार फिर पवित्रा पर तीखा बयान दिया।
पारस छाबड़ा ने ये तक कहा कि वह मानते हैं कि पवित्रा के साथ रिश्ता खत्म करना उनका सही निर्णय था। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि पवित्रा बिग बॉस हाउस में उनकी नकल कर रही हैं। तो वहीं निक्की तंबोली माहिरा शर्मा को कॉपी कर रही हैं।
पारस छाबड़ा ने आजतक से बातचीत में ये भी कहा कि सिद्धार्थ शुक्ला को देखकर ऐसा लग रहा है कि अभी भी वह बिग बॉस 13 वाला सीजन ही खेल रहे हैं। वहीं दूसरे घरवालें भी अपना स्टैंड नहीं रख रहे हैं। इसके अलावा निशांत मलकानी को पारस ने लड़कियों से नजदीकियां बढ़ाने की सलाह भी दी।


Click it and Unblock the Notifications











