बिग बॉस की माहिरा शर्मा ने लव बाइट पर दिया लंबा चौड़ा बयान, पारस छाबड़ा संग फोटोशूट वायरल
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसका कारण पारस छाबड़ा और आकांक्षा शर्मा के ब्रेकअप और उनके साथ माहिरा शर्मा की नजदिकियां है। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में माहिरा शर्मा ने पारस छाबड़ा साथ रिश्ते से लेकर लव बाइट वाले किस्से पर अपनी सफाई दी है। दरअसल बिग बॉस 13 के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला ने लव बाइट वाली बात कही थी इसके बाद से ये बात लगातार चलती आ रही है।
माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा का लेटेस्ट फोटोशूट भी समाने आया है। दोनों इस फोटोशूट में दूल्हा दुल्हन के अवतार में नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर माहिरा शर्मा ने इन तस्वीरों को साझा किया और संकेत दिए कि जल्द ही इनका कोई प्रोजेक्ट आने वाला है जिसकी ये झलक है।


Click it and Unblock the Notifications