Paras Chhabra: माहिरा शर्मा संग ब्रेकअप की खबरों के बीच पारस छाबड़ा ने खरीदा नया घर

Paras Chhabra: रियालिटी शो बिग बॉस 13 फेम पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की जोड़ी शो के अंदर और शो के बाहर काफी चर्चा में रही। दोनों को अक्सर साथ में धूमते, मस्ती करते, एक साथ सॉग करते देखा गया, लेकिन हाल ही में जब खबर आई है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है तो इस पारस ने कह दिया है कि वह हमेशा से बस दोस्त ही थे। खैर इस सबके बीच पारस ने अपने लिए नया घर ले लिया है और कई सारे नए प्रोजेक्ट्स में काम भी करना शुरु कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कुछ समय से माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा चंडीगढ़ में रह रहे थे। काम खत्म होते ही दोनों मुंबई लौट आए हैं। इसके बाद फैंस के लिए चौकाने वाली खबर यह आई कि पारस ने माहिरा संग अपने रिश्ते को स्वीकारने से इनकार कर दिया है।
हाल ही में, एक इंटरव्यू में पारस ने एक्ट्रेस के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। पारस ने अपने और माहिरा के रिश्ते पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'हमारा कोई रिश्ता था ही नहीं जो ब्रेकअप होगा। हम अभी भी दोस्त हैं।'
वहीं, जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि आखिर माहिरा ने उन्हें सोशल मीडिया पर अनफॉलो क्यों किया है तो उन्होंने बताया, 'मैं इस खबर से हैरान हूं। मुझे नहीं पता कि माहिरा ने मुझे अनफॉलो क्यों किया या अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हमारी तस्वीरें क्यों डिलीट की।'
पारस ने आगे कहा, 'कुछ समय से हमारे बीच छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई हुई थी जिसके बाद हम एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं पर ऐसी लड़ाई तो हमारी हमेशा होती रही है, तब भी जब हम बिग बॉस के घर में थे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इससे ब्रेकअप हो जाएगा।'
साथ ही पारस ने यह भी साफ कर दिया है कि जब सब ठीक होगा तो हम एक बार फिर से फोन पर बात करेंगे और इस लड़ाई को जल्द ही सुलझाने की कोशिश करेंगे। जाहिर है कि पारस और माहिरा का रिश्ता काफी खुबसूरत रहा है, दोनों को फैंस साथ में बहुत पसंद करते थे।
गौरतलब है कि, 'बिग बॉस' के घर में पारस और माहिरा के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिली थी। शो तो खत्म हो गया, लेकिन इनके प्यार का सफर नहीं खत्म हुआ। फैंस ने दोनों की जोड़ी हमेशा ही बहुत प्यार दिया। खैर बैसे अभी एक्टर अपने नए घर और नए नए प्रोजेक्टस में काफी व्यस्त भी चल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications













