पारस छाबड़ा प्रेमानंद महाराज से पूछ बैठे ऐसा सवाल, बाबा बोले- पाखंड में आ जाओगे...

Paras Chhabra

वृंदावन में रहने वाले प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए तमाम भक्त जाते हैं। प्रेमानंद महाराज निशुक्ल अपने भक्तों की समस्याओं का समाधान करते हैं। बता दें कि जब से अनुष्का और विराट केली कुंज आश्रम गए हैं तब से तमाम सितारे प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने जा चुके हैं। बता दें कि हाल ही में एक्टर पारस छाबड़ा भी प्रेमानंद महाराज के एकांकी वार्तालाप का हिस्सा बने। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा पूछा जिसे सुनकर प्रेमानंद महाराज करते हैं कि पाखंड में आ जाओगे। चलिए जानते हैं कि क्या है पारस का सवाल।

पारस ने प्रेमानंद महाराज से पूछा ये सवाल

पारस कहते हैं कि 'मुझे राधा रानी से प्रेम है इसलिए मैं सुखद अनुभव सबके साथ साझा करता हूं।' इसे सुनकर प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि 'ऐसा नहीं करना चाहिए। सब ये नहीं कर पाएंगे और आप खाली हो जाएंगे।' पारस ने कहा कि 'मेरा एक यूट्यूब का शो है जिसपर मैं बोलता हूं। जहां मैं राधा रानी की बात करता हूं।' इसपर प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि 'हां, उनके बारे में बात करना अलग बात है, लेकिन बातों में यह कहना कि मुझे ऐसा अनुभव हो रहा है ये फील हो रहा है इससे या तो आप पाखंड में आ जाओगे या आपका अनुभव खत्म हो जाएगा।'

मैं एक आदमी हूं...

प्रेमानंद महाराज ने पारस को समझाते हुए कहा कि- 'सत्य सिद्धांत है। आप यह तो कह सकते हैं कि संत ने मुझे ऐसा कहा लेकिन मुझे ऐसा अनुभव होता है वो गलत है।' इसपर पारस कहते हैं कि 'मैं आदमी हूं संत नहीं। मैंने राधा रानी का नाम जप शुरू किया और लीलाएं होने लगीं। तो मुझे लगा मुझे उसे बताना चाहिए, लेकिन अब से मैं संतों का नाम लूंगा।' प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि 'आपको जो भी कहना है तो साधक का नाम लें। कि राधा रानी का नाम जपने से उसे बहुत लाभ हुआ। आप साधक का नाम लेंगे अपनी बात भी कह देंगे और आप बच भी जाएंगे।'

More from Filmibeat

Read more about: paras chhabra Premanand Maharaj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X