बीवी की मौत के बाद आधी रात श्मशान घाट पहुंचा ये स्टार, कैमरे पर साफ दिखाई एनर्जी और आहटें
Parag Tyagi Shamshan Video: अभिनेत्री शोफाली जरीवाला की मौत के बाद पराग त्यागी पूरी तरह से आध्यात्म के सहारे खुद को संभाल रहे हैं। पूजा पाठ और हर सेलिब्रेशन में पराग त्यागी शेफाली के जिक्र करते हैं और उनकी तस्वीरों और यादों को हर चीज में शामिल रखते हैं।

श्मशान घाट पहुंचे पराग त्यागी
अब पराग त्यागी ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो श्मशान घाट का है। दरअसल, पराग त्यागी हाल ही में आधी रात श्मशान घाट पहुंचे और वहां वो एनर्जी को महसूस करने के लिए गए थे। इस दौरान हाथ में सिर्फ और सिर्फ एक टॉर्च है।
महसूस की एनर्जी और आहट
पराग ने वीडियो की शुरुआत में ही दिखाया कि वो श्मशान घाट पहुंच गए हैं यहां आते ही उन्हें एनर्जी महसूस होती हैं। इसके साथ ही वो कुछ आगे बढ़ते हैं तो कुछ आहट सुनाते हैं और उसे कैमरे में भी कैद करने की कोशिश करते हैं।
पराग त्यागी का श्मशान वीडियो
वीडियो देखने के बाद साफ है कि पराग किसी भी तरह शेफाली को महसूस करना चाहते हैं। कभी पूजा पाठ के जरिए तो कभी श्मशान में एनर्जी के माध्यम से। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस पराग के इस प्यार और दीवानगी को सलाम ठोक रहे हैं।
सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं पराग त्यागी
इसके साथ ही आपको बता दें कि पराग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। उनके हर वीडियो में शेफाली जरीवाला का कुछ ना कुछ जिक्र जरूर देखने को मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications