सीने में शेफाली और बप्पा की विदाई.. पत्नी की तस्वीर के सामने ऐसे खड़े हो गए पराग त्यागी, इमोशनल वीडियो

Parag Tyagi

Parag Tyagi Ganapati Video- पराग त्यागी और मरहूम शेफाली जरीवाला के घर में गणपति बप्पा आए और उनकी विदाई भी हो गई। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा भी सामने आया जो कि पराग देसाई की बेबसी और मोहब्बत सबके सामने रखने के लिए काफी है।

बेबसी वो है कि उनकी पत्नी शेफाली जरीवाला उनके साथ नहीं है। मोहब्बत ये है कि बप्पा की विदाई के वक्त शेफाली उनके सीने में एक तस्वीर की तरह मौजूद थीं।

बता दें कि हर साल कांटा लगा गर्ल अपने पति पराग त्यागी के साथ मिलकर बप्पा का वेलकम करती थीं लेकिन इस वक्त वो उनके साथ नहीं है। हाल ही में अचानक उनका देहांत हो गया था और इसके बाद पराग त्यागी बुरी तरह से टूट गए थे।

बप्पा की विदाई... पत्नी की याद

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बप्पा की विदाई के पहले पराग किस तरह से शेफाली जरीवाला की तस्वीर के सामने जाकर खड़े हो गए हैं। मानो वो कह रहे हैं कि साथ में तुम भी चलो। पराग त्यागी के इस वीडियो ने सामने आकर लोगों को काफी इमोशनल कर दिया है। बता दें कि कुछ समय पहले पराग त्यागी ने शेफाली जरीवाला की तस्वीर अपने सीने में दिल के तरफ वाले हिस्से में बनवाई है। उनका प्यार देखकर लोग सच्ची मोहब्बत की गवाही दे रहे हैं। इस एफर्ट से इतना तो तय है कि पराग त्यागी अब कभी भी दूसरी शादी नहीं करने वाले हैं। उन्होने फैसला किया है कि वो अपनी जिंदगी शेफाली की याद में ही गुजारेंगे।

कैसे हुई थी मौत?

शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने फैंस को भी काफी हैरान किया था। बता दें कि महज 42 साल की शेफाली काफी फिट थीं और अचानक कार्डियक अरेस्ट से उनका देहांत हो गया था। उनके शव पर पराग त्यागी को काफी टूटा हुआ देखा गया था। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...

More from Filmibeat

Read more about: shefali jariwala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X