Parag Tyagi ने पत्नी की मौत के एक हफ्ते बाद संभाला होश, शेफाली को लेकर उड़ेले सारे जज्बात, लिखी ये बात

Parag Tyagi

Parag Tyagi Post For Shefali Jariwala: एक्टर पराग त्यागी की पर्सनल जिंदगी में इस वक्त काफी उथल-पुथल मची हुई है। क्योंकि उनकी पत्नी और फेमस एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का बीते दिनों अचानक निधन हो गया। उनकी मौत के बाद पराग काफी ज्यादा इमोशनल नजर आए और अब शेफाली की मौत के एक हफ्ते बाद उन्होंने इमोशनल नोट शेयर किया है।

पराग त्यागी ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी शेफाली की फोटो शेयर की और अपने सारे इमोशन्स को इसी पोस्ट में उतार दिया। उन्होंने इस पोस्ट में कहा कि वो चाहते हैं कि लोग उनकी पत्नी शेफाली को एक ऐसे इंसान के रूप में याद करें जो हमेशा खुशियां फैलाती थीं, सबको खुश रखती थीं।

पराग का शेफाली के लिए इमोशनल नोट

शेफाली को याद करते हुए, पराग ने लिखा- 'शेफाली, मेरी परी- हमारी प्यारी 'कांटा लगा' गर्ल - वो सिर्फ एक चेहरा या नाम नहीं थी। वो उससे कहीं ज्यादा थी। वो एक ऐसी लड़की थी जिसमें शांति भी थी और जबरदस्त ताकत भी। वो अपने काम, अपने विचारों, अपने शरीर और अपनी आत्मा का बहुत ख्याल रखती थी और हर काम पूरे दिल से करती थी। लेकिन सबसे खास बात ये थी कि शेफाली खुद एक प्यार की मूरत थी। वो हर किसी के लिए मां जैसी थी- हमेशा दूसरों को अपने से पहले रखती थी और अपने साथ होने का सुकून देती थी। वो एक प्यारी और समझदार बेटी थी। एक सच्ची और प्यार करने वाली पत्नी और सिम्बा के लिए सबसे अच्छी मां। वो अपनी बहन और मासी के रूप में एक मजबूत सहारा थी और एक ऐसी दोस्त थी जो हर मुश्किल में साथ निभाती थी- दिल से वफादार और बहुत दयालु।'

पराग के इमोशन यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे लिखा- 'आज जब सब तरफ दुख और उलझन है, तो हमें शेफाली को उसकी रौशनी के लिए याद रखना चाहिए। उस एहसास को याद रखना चाहिए, जो वो सबको देती थी। उस हंसी को याद रखना चाहिए, जो सबके चेहरे पर मुस्कान लाती थी। उन अच्छाइयों को याद रखना चाहिए, जो उसने दूसरों के लिए कीं। मैं बस एक छोटी सी दुआ के साथ ये यादें शुरू कर रहा हूं- ये जगह सिर्फ प्यार से भरी रहे। ऐसी मीठी यादों से जो दिल को सुकून दें। ऐसी बातों से जो शेफाली को हमेशा हमारे साथ बनाए रखें। उसकी याद उसकी रौशनी की तरह हमेशा हमारे साथ रहे- एक ऐसी रौशनी जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। तुमसे अनंत तक प्यार रहेगा।'

शेफाली जरीवाला की मौत

आपको बता दें, शेफाली का निधन 27 जून को हुआ था और मुंबई पुलिस उनकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। उनके अपार्टमेंट से एंटी-एजिंग दवाइयां, स्किन ग्लो टैबलेट और विटामिन सप्लीमेंट मिले थे और इसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी थी। पिछले हफ्ते शेफाली की मौत की खबरें सामने आने के तुरंत बाद यह भी दावा किया गया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। अब भी उनकी मौत की असली वजह जानने के लिए उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: shefali jariwala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X