Shefali Jariwala की मौत का गम भूल ही नहीं पा रहे Parag Tyagi, कहा- 'मैं हर जन्म में तुमसे ही...'

Parag Tyagi Message For Deceased Wife Shefali Jariwala: एक्टर पराग त्यागी अपनी पत्नी शेफाली जरीवाला के जाने के बाद खुद को संभाल ही नहीं पा रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर अपनी पत्नी को याद करते हुए इमोशनल नोट शेयर किया है।
पराग ने शेयर किया वीडियो
शेफाली जरीवाला को सोशल मीडिया पर याद करते हुए पराग ने एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी वेकेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह और शेफाली एक-दूसरे के साथ हंसते, गले लगते और प्यार जताते नजर आ रहे हैं।
पराग का इमोशनल मैसेज
इन खूबसूरत पलों के साथ पराग ने बैकग्राउंड में माटेओ ऑक्सले का गाना 'I Love You Always Forever' भी ऐड किया है। इस पोस्ट में पराग ने लिखा- "मैं तुम्हें हर बार पाऊंगा जब तुम फिर जन्म लोगी और हर जन्म में तुमसे प्यार करूंगा। मैं तुम्हें हमेशा प्यार करूंगा, मेरी गुंडी, मेरी छोकरी।"
खूबसूरत अनदेखी फोटोज कीं शेयर
तस्वीरों में पराग और शेफाली की जोड़ी बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। वो दोनों हंसते, एक-दूसरे को गले लगाते और प्यार भरे लम्हों को जीते हुए दिख रहे हैं। यह पोस्ट सिर्फ एक श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि एक अधूरे प्यार की इमोशनल झलक है, जिसे पराग अब ताउम्र संजोए रखेंगे।
पहले भी किया था शेफाली के लिए इमोशनल पोस्ट
शेफाली के गुजर जाने के बाद यह पराग का उनके लिए दूसरा इमोशनल पोस्ट है। इससे पहले भी उन्होंने शेफाली के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक दिल को छू लेने वाला नोट शेयर किया था जिसमें उन्होंने उनकी शख्सियत की गहराई को बयां किया था।
उन्होंने लिखा था- "शेफाली, मेरी परी- वो सिर्फ एक चेहरा नहीं थीं, बल्कि उनसे कहीं ज्यादा थीं। वो एक ऐसी आग थीं जो शांति से जलती थी - तेज, फोकस्ड और पूरी तरह से डेडिकेटेड। वो एक ऐसी महिला थीं जो सोच-समझकर जीवन जीती थीं और अपने करियर, विचारों, शरीर और आत्मा को बहुत सच्चाई और मेहनत से संवारती थीं।"


Click it and Unblock the Notifications











