Parag Tyagi का चौंकाने वाला बयान, इमोशनल होकर बोले- 'मैं रो रहा था, शेफाली की आत्मा ने आकर मुझे हग किया'

Parag Tyagi

Parag Tyagi emotional interview: इसी साल 28 जून को टीवी इंडस्ट्री की मशहूर स्टार शेफाली जरीवाला के निधन ने लोगों को चौंका दिया था। उनकी मौत के बाद कई तरह के कारण बताए गए कि उनकी मौत कैसे हुई होगी। इन सबके बीच शेफाली की मौत का गम अगर किसी को सबसे ज्यादा लगा है तो वो हैं उनके पति पारस।

पारस उनको याद करके आज भी रोते हैं और उनके जाने के दुख को दिल से निकाल नहीं पाए हैं। पारस का कहना है उनकी आत्म से उनकी मुलाकात हो चुकी है और वो उनके आसपास ही हैं।

टीवी एक्टर पराग त्यागी (Parag Tyagi) हाल ही में अपने एक पॉडकास्ट में भावुक हो गए जब उन्होंने पत्नी शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के निधन के बाद बीते दिनों का दर्द शेयर किया। पराग ने बताया कि शेफाली की मौत के बाद वो पूरी तरह टूट गए थे। वो घंटों रोते रहते थे और अपने दोस्तों के फोन तक उठाना बंद कर दिया था।

शेफाली की याद में टूट गए पराग

पराग ने बताया कि उनकी जिंदगी अब पूरी तरह से बदल गई है। उन्होंने कहा कि अब वो हर दिन एक तय रूटीन के साथ दिन की शुरुआत करते हैं। सुबह पूजा और मेडिटेशन करना उनकी आदत बन चुकी है। शाम को वो घर में दीया जलाते हैं, लेकिन उस वक्त माहौल बहुत भावुक हो जाता है।

पराग ने कहा- "मैंने एक दिन दीया लगाया और घर में हर तरफ शेफाली की तस्वीरें हैं। उन्हें देखते ही मैं रोने लगा। फूट-फूटकर रोते हुए मैंने कहा- 'बाबू, क्यों छोड़कर चली गईं मुझे?'"

कपूर की खुशबू से हुआ शेफाली का एहसास

पराग ने बताया कि उस पल कुछ ऐसा हुआ जो उन्हें आज तक याद है। उन्होंने कहा- "अचानक मुझे कपूर की खुशबू आने लगी। ऐसा लगा जैसे मेरे सामने कपूर जल रहा हो। मैंने चारों तरफ देखा कि खुशबू कहां से आ रही है, लेकिन कहीं कुछ नहीं था। फिर मैंने मुस्कुराते हुए कहा- 'बाबू, आप मेरे पास ही हो ना?'"

उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्होंने यह कहा, उन्हें सिर से लेकर पैर तक एक अजीब-सी एनर्जी का एहसास हुआ। पराग ने कहा- 'मुझे लगा किसी ने मुझे बहुत प्यार से हग किया। उस पल को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता।'

शेफाली को कपूर की खुशबू थी बेहद पसंद

पराग ने आगे बताया कि शेफाली को कपूर की खुशबू बहुत पसंद थी। जब भी घर में दिया जलता था, वो खुद डिफ्यूजर में असली कपूर डालती थीं। पराग ने कहा- "मैं दीया लगाता था और शेफाली हमेशा कहती थी- 'कपूर मत भूलना।' उस खुशबू से ही मुझे हमेशा उनका एहसास होता है।"

शेफाली की यादों में जी रहे हैं पराग

पराग ने बताया कि आज भी उनके घर के हर कोने में शेफाली की यादें बसती हैं। उन्होंने कहा कि वो आज भी हर दिन उनके लिए प्रार्थना करते हैं और यकीन रखते हैं कि शेफाली कहीं न कहीं उन्हें देख रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: shefali jariwala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X