..................... Parag Tyagi kissed her forehead, Actor completely broken before Shefali Jariwala's last journey! - Hindi Filmibeat

माथा चूमा, रोते हुए सिर सहलाते रहे पराग त्यागी.. शेफाली जरीवाला की अंतिम यात्रा से पहले पूरी तरह से टूट गए..

parag desai Shefali Jariwala

Parag Tyagi Emotional Video- अपनों का यूं अचानक चले जाना किसी को भी तोड़ सकता है.. ऐसा ही नजारा तब दिखा जब अंतिम यात्रा से पहले शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी पूरी तरह से टूटे बिखरे नजर आए।

'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला की 42 साल की उम्र में अचानक मौत हो गई। अभी तक उनकी मौत का सही कारण पता नहीं चल पाया है। वायरल हो रहे वीडियो में अंतिम यात्रा शुरु होने से पहले पराग देसाई को शेफाली के शव के पास बैठकर रोते बिलखते देखा गया।

इस दौरान उन्होने अपनी मृत पत्नी के माथे को चूमा और लगातार सिर सहलाते रहे। ऐसा लग रहा था कि मानों कोई बच्चे को दुलार कर रहा हो। पराग भी जानते हैं कि वो अंतिम बार अपनी पत्नी को देख रहे हैं।

पास में ही शेफाली जरीवाला की मां भी बैठी हैं जो कि ये सब देख रहीं थीं। इस वीडियो को जिसने भी देखा वो इमोशनल हो गया। पराग देसाई अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते थे और दोनों की ये बॉडिंग अक्सर सोशल मीडिया पर नजर आती थी। फूलों से लिपटी अंतिम यात्रा के लिए तैयार शेफाली जरीवाला सबको रुलाकर चली गई हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

पराग त्यागी की ये हालत देखकर फैंस के दिल टूट गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''मैं अपने आँसुओं पर काबू नहीं रख सकता, ये इंसान बहुत प्यार करता था अपनी बीवी से।'' एक ने लिखा, ''भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके प्रियजनों को इस असहनीय दुख से उबरने की शक्ति दे।'' एक ने लिखा, ''यह बहुत दुखद है।''

एक ने लिखा, ''यह बहुत ही दुखद है, अपने प्यारे को खोना एक अलग तरह का दर्द है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये बेहद इमोशनल और झकझोर देने वाला वीडियो जो कि bollywoodstreetsnap ने साझा किया है...

Read more about: shefali jariwala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X