Parag Tyagi ने दिवंगत पत्नी Shefali Jariwala को हमेशा के लिए सीने से लगाया, वीडियो ने किया लोगों को इमोशनल!

Parag Tyagi

Shefali Jariwala Face Tattooed by Husband Parag Tyagi: टीवी एक्टर पारस त्यागी अपनी पत्नी शेफाली जरीवाला के निधन के बाद से लगातार उन्हें याद कर रहे हैं। 27 जून को शेफाली का देहांत हुआ था और अब उनकी याद को हमेशा जिंदा रखने के लिए पारस ने एक अनोखा तरीका चुना।

15वीं सालगिरह पर दिया तोहफा

पारस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर फैंस को दिखाया कि उन्होंने अपनी शादी की 15वीं एनिवर्सरी पर शेफाली का फेस टैटू बनवाया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा- "दोस्तों, इंतजार खत्म हुआ। ये है मेरा तोहफ़ा मेरी परी के लिए। वो मेरे दिल में है और शरीर की हर सेल में हैं और अब हर कोई उन्हें देख भी सकता है।"

सिर्फ इतना ही नहीं, पारस ने अपनी पत्नी की याद में 'Shefali Jariwala Rise Foundation' की शुरुआत भी की है, जो लड़कियों की पढ़ाई और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करेगा।

शादी की सालगिरह पर पुरानी यादें

12 अगस्त को अपनी शादी की 11वीं सालगिरह पर पारस ने कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटोज में दोनों शादी के शुरुआती दिनों की खुशियों को जीते हुए नजर आ रहे थे।

पारस ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा- "मेरी जान, मेरी परी... जब मैंने तुम्हें पहली बार 15 साल पहले देखा, तभी समझ गया था कि तुम ही मेरी हमसफर हो और 11 साल पहले तुमने उसी दिन मुझसे शादी की जिस दिन हम पहली बार मिले थे। तुमने मुझे जितना बेपनाह प्यार दिया, शायद मैं कभी उसका हकदार भी नहीं था।"

शेफाली की मौत की वजह

रिपोर्ट्स के अनुसार, शेफाली का निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ। अचानक ब्लड प्रेशर गिरने से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और बताया जा रहा है कि यह परेशानी उन एंटी-एजिंग दवाओं से जुड़ी हो सकती है जो वह ले रही थीं।

More from Filmibeat

Read more about: shefali jariwala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X