निक्की तंबोली से अचानक Kiss क्यों मांगने लगे पैपराजी? हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल!

निक्की तंबोली अपने बोल्ड लुक्स और बोल्ड स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में रहती हैं। बिग बॉस में आने के बाद उनकी फैन फॉलोविंग में इजाफा हुआ था। लेकिन इस वक्त वो एक वीडियो को लेकर खबरों में हैं।
ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ ऐसा हुआ है कि वहां पैपराजी ने अभिनेत्री से Kiss मांग ली। जी हां, एक नहीं बल्कि कई फोटोग्राफर्स मौजूद थे और सभी निक्की से फ्लाइंग किस की डिमांड करने लगे थे।
ऐसा क्यों हुआ ये जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल इवेंट के दौरान निक्की पोज दे रही थीँ और उन्होने ऊपर खड़े पैपराजी की तरफ फ्लाइंग किस किया। इसके बाद नीचे वाले पैप्स भी कहने लगे की 'नीचे नहीं मिला, नीचे नहीं मिला..' इसके बाद निक्की ने फ्लाइंग किया दिया। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कई कमेंट्स आए हैं। एक ने लिखा, ''दीदी के कपड़े हमेशा कम ही पड़ते है।'' एक ने लिखा, ''शर्लिन की छोटी बहन लग रही है।'' एक ने लिखा, ''क्या पागलपंती है।'' एक ने लिखा, ''पैरों पर थोड़ा फोकस कार लो दीदी।'' एक ने लिखा, ''शर्लिन की जुड़वा बहन।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैँ। हालांकि निक्की की तरफ से रिएक्शन नहीं आया है।
ट्रोलिंग पर पहले कर चुकीं हैं रिएक्ट
एक इंटरव्यू के दौरान, निक्की ने अपने फैशन चॉइसेस के लिए शर्मिंदा होने और ट्रोल होने पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "आप मुझे कुछ भी और कुछ भी कह सकते हैं और यह किसी भी तरह से मुझे प्रभावित नहीं करता है। मैं यहां उन लोगों से अपने काम के लिए बाहरी मान्यता लेने के लिए नहीं हूं, जिनका एकमात्र काम सोशल मीडिया पर समय बिताना है।" आखिरी बार निक्की को 'जोगीरा सारा रा रा' में एक आइटम सॉन्ग में देखा गया था। उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 11 में भी अभिनय किया था। फिलहाल आप देखिये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications