आतंकवादी हमले में बाल-बाल बचा ये एक्टर, डरावने मंजर को याद कर बताया- 'लोग डरकर भाग रहे थे, चिल्ला रहे थे'

Pankit Thakker

Pankit Thakker Escaped From Terrorist Attack: पंकित ठक्कर, जिन्हें दिल मिल गए जैसे शो में काम करने के लिए जाना जाता है और जिन्होंने हाल ही में जम्मू कश्मीर के रियासी में हुए आतंकी हमले को करीब से देखा है।

Pankit Thakker Escaped From Terrorist Attack: पंकित ठक्कर, जिन्हें दिल मिल गए जैसे शो में काम करने के लिए जाना जाता है और जिन्होंने हाल ही में जम्मू कश्मीर के रियासी में हुए आतंकी हमले को करीब से देखा है।

एक्टर, जिन्हें उस दिन मंदिर की ओर जाना था उन्होंने हमले के बारे में सुना और तुरंत अपने होटल के कमरे में लौट आए। उन्हें अपनी यात्रा पूरी किए बिना ही वापस लौटना पड़ा।

टाइम्स ऑफ इंडिया से इस बारे में बात करते हुए पंकित ठक्कर ने इस घटना को भयावह बताया और बताया कि इस घटना से बाहर आने में उन्हें कई दिन लग गए। एक्टर ने कहा, 'इस घटना से बाहर आने और इसके बारे में बात करने में मुझे कई दिन लग गए। मैंने लोगों को दर्द और भागदौड़ में देखा है। यह डरावना मंजर था। मैं जम्मू रियासी में हाल ही में हुए आतंकी हमले से बहुत दुखी और गुस्से में हूं। पिछले कुछ दिनों से जम्मू और कश्मीर में जो हिंसा चल रही है, वह पूरी तरह से शर्मनाक है। निर्दोष लोगों की जान जाना और एरिया में बढ़ते तनाव को देखना मन दुखी करता है।'

इस कृत्य की निंदा करते हुए पंकित ने अधिकारियों से जल्द कार्रवाई करने और लोगों की सुरक्षा को और मजबूत करने का रिक्वेस्ट किया। एक्टर ने कहा, 'मैं आतंकवाद के इस कृत्य की तहे दिल से निंदा करता हूं और अधिकारियों से अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए जल्दी और निर्णायक कार्रवाई करने का दरख्वास्त करता हूं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, 9 जून को आतंकवादियों ने शिवखोड़ी मंदिर से कटरा स्थित माता वैष्णोदेवी मंदिर जा रही एक बस पर गोलीबारी की। इस हमले में 9 तीर्थयात्री मारे गए और 41 घायल हो गए।

More from Filmibeat

Read more about: pankit thakker
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X