रियासी में हुए आतंकी हमले में बाल बाल बचा ये एक्टर, बोले- भयानक घटना, भूलने में लगे कई दिन!

हाल ही में जम्मू कश्मीर के रियासी में जो आतंकी हमला हुआ था वो काफी भयानक था। इस दौरान एक अभिनेता भी वहां मौजूद थे जिन्होने अपनी जान बचाई है। हम बात कर रहे हैं अभिनेता पंकित ठक्कर की जिन्होने खुलासा किया है कि वो इस हमले में कैसे बच गए।
उनका कहना था कि वो कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर की ओर चलने वाले थे कि इस हमले की खबर उनको मिल गए थी। इस वजह से वो वापस अपने होटल लौट आए थे और यात्रा पूरी नहीं की। पंकित का कहना था, "यह भयावह था।
मुझे अनुभव से बाहर आने और इसके बारे में बात करने में कई दिन लग गए। मैंने लोगों को दर्द और भीड़ में देखा है। यह डरावना था। मैं इससे बहुत दुखी और नाराज हूं। जम्मू रियासी में हालिया आतंकी हमला। पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर में हो रही हिंसा बेहद शर्मनाक है। इसमें निर्दोष लोगों की जान जाना और क्षेत्र में तनाव बढ़ना निराशाजनक है।''
आगे क्या बोले अभिनेता
पंकित ने कहा, "मैं उन सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं जो इस क्रूर हमले से प्रभावित हुए हैं। यह सोचना भी खतरनाक है कि हिंसा के ऐसे कृत्यों से लोगों का जीवन छिन्न-भिन्न हो रहा है। जम्मू-कश्मीर हमेशा से एक भूमि रही है। जम्मू रियासी में हमला बुरा है और हमें कायरता और बुराई के ऐसे कामों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए।" अभिनेता का बयान चर्चा में है।
क्या था पूरा मामला
जम्मू कश्मीर के रियासी में आतंकियों ने एक बस को निशाना बनाया था जिसमें श्रद्धालु थे। ये हमला 9 जून को हुआ था और इस बस में करीब 53 लोग मौजूद थे। जब बस शिव खोरी मंदिर से कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही थी, तब इस पर गोलीबारी की गई थी। इस दौरान 9 लोगों की मौत हुई और 41 लोग घायल हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications











