एक्ट्रेस के साथ हुई दर्दनाक घटना, बोलीं - भीड़ के बीच उस आदमी ने अपने हाथ मेरी स्कर्ट..

By Filmibeat Desk
pankhuri awasthy

Pankhuri Awasthy:ऐसा कई दफा हुआ है जब एक्ट्रेसेस के साथ छेड़खानी की घटना होती रहती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है जब टीवी एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी के साथ एक भयानक घटना हुई थी। जब एक शख्स ने पंखुड़ी को गलत तरीके से छू दिया था। इस पूरी घटना का जिक्र पंखुड़ी काफी पहले कर चुकी हैं। एक दफा फिर से पंखुड़ी के साथ हुई यह हरकत चर्चा में आ गई है।

पंखुड़ी ने इस बारे में बताया था कि वह एक दफा स्कर्ट और टॅाप पहनकर बेंगलुरु अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए गई थीं। यह आज की बात नहीं बल्कि 6 साल पहले उनके साथ यह हुआ था। पंखुड़ी ने बोला कि मैं बेंगलुरु में अपने दोस्तों के साथ स्कर्ट पहन कर खड़ी थी। एक लड़के ने मुझे छूने की हिम्मत की। तभी मैंने उसे एक थप्पड़ भी जड़ दिया।

पंखुड़ी ने इसके साथ उन सभी महिलाओं के लिए खुलकर बात की है जो कि ऐसे मामलों में अपनी आवाज को दबा लेते हैं। उन्होंने महिलाओं के हक को लेकर कहा कि जब कोई मुझे चिढ़ाने की कोशिश करता है तो मैं वहीं पर रुक जाती हूं। मैं उसी समय अपशब्द कहकर जवाब देती हूं। मैं अब चुप नहीं रह सकती हूं। जब भी मैं पलटकर किसी गलत चीज पर आवाज उठाती हूं तो मुझे बहुत ही गर्व होता है।

पंखुड़ी ने बताया कि दिल्ली में अक्सर उन्हें इस तरह की घटना का सामना करना पड़ता था। मैं जब मेट्रो से कॅालेज जाया करती थी तो मेरे साथ कई घटनाएं हुई हैं। तब मैं छोटी थी तो अहसास नहीं होता था कि मेरे साथ क्या हो रहा है। उन्होंने अपनी बातचीत में यह भी बताया था कि शहर लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं है।

More from Filmibeat

Read more about: pankhuri awasthy television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X