अपने एक महीने के जुड़वा बच्चों को रोता-बिलखता छोड़कर, काम पर निकली ये एक्ट्रेस

pankhuri awasthy

Pankhuri Awasthy Resume Work: टेलीविजन इंडस्ट्री की बेहद फेमस एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी ने जुलाई में अपने पति गौतम रोडे के साथ खुशी-खुशी जुड़वा बच्चों का स्वागत किया। यह कपल माता-पिता बनने के इस नए चरण का भरपूर आनंद ले रहा है। लेकिन अब पंखुड़ी ने हाल ही में नई मां के अपराध बोध के साथ अपने अनुभव को खुलकर साझा किया है।

पंखुड़ी ने बताा कि अपने बच्चों से थोड़े से अलगाव के बाद भी उनमें अपराधबोध की भावना पैदा हो जाती है, यह उन नई माताओं में एक आम भावना है जो अपने बच्चों के प्रति गहराई से समर्पित होती हैं। पंखुड़ी अवस्थी ने हाल ही में मातृत्व को अपनाने के बाद अपना पेशेवर काम को फिर से शुरू किया है, और अब वो भी उसी मां के अपराध बोध से जूझ रही हैं।

ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पंखुड़ी ने स्पष्ट रूप से चर्चा की कि कैसे उन्होंने विज्ञापनों और होम शूट जैसे छोटे प्रोजेक्ट्स पर काम करना शुरू कर दिया है, क्योंकि वो एक मां होने के साथ-साथ अपने करियर पर भी ध्यान दे रही हैं। उन्होंने कहा, "मां बनने के बाद यह पहली बार था कि मैं एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए बाहर निकली, जो केवल मुंबई के अलग जगहों पर तीन से चार दिनों तक चली। मैं अभी शो नहीं कर रही हूं, हालांकि मुझे दो ऐसे शो ऑफर किए गए थे, जिसके साथ में अपने बच्चों को मैनेज नहीं कर सकती थी। मैं अपने बच्चों से ज्यादा देर तक दूर नहीं रह सकती। हो सकता है जब मेरे बच्चे तीन महीने के हो जाएं तोठीक से शूटिंग शुरू कर दूं।

छोटे बच्चों और मां के अपराध बोध के बारे में बात करते हुए पंखुड़ी कहती हैं, "यह बिल्कुल भी आसान नहीं है। मैं मां बनने के मामले में बहुत नई हूं। यह कोई अच्छी अनुभूति नहीं हो सकती और मैं उन्हें घर पर छोड़ने में बहुत दोषी महसूस कर रही थी। यहां तक कि जब मैं घर पर होती हूं और वे दूसरे कमरे में सो रहे होते हैं, तो भी मुझे उनकी याद आती है और मेरा मन उन्हें जगाने का करता है। यह ऐसा है जैसे वे आप पर हावी हो जाते हैं लेकिन साथ ही, आप उनसे दूर भी नहीं रहना चाहते।

उन्होंने आगे कहा, "ऐसा कहने के बाद, यह मेरी अपनी पहचान वापस पाने के बारे में भी है क्योंकि मैं अचानक एक नए व्यक्ति में बदल गई हूं जो एक मां है। 32 वर्षों से, मैं स्वयं को जानती हूं और इस व्यक्ति के अलग-अलग जुनून और रुचियां हैं, और एक बार जब आप बच्चों को जन्म देती हैं, तो कुछ समय के लिए चीजें बदल जाती हैं। भले ही बच्चे आपकी दुनिया हैं, आपको आश्चर्य होता है कि उस इंसान के साथ क्या हुआ - जिस पंखुड़ी को मैं जानती थी।'

बच्चों की डिलीवरी के बाद के एक्सपीरिएंस के बारे में बोलते हुए पंखुड़ी ने कहा- "डिलीवरी के बाद के पहले दो हफ्ते मेरे लिए उतने अच्छे नहीं थे। मैं छोटी-छोटी बातों पर भावुक हो उठती थी। उस वक्त मुझे नहीं पता था कि ऐसा क्यों हो रहा है। गौतम ने वास्तव में उस समय कदम बढ़ाया और मेरे और बच्चों के लिए मौजूद रहे।"

More from Filmibeat

Read more about: pankhuri awasthy gautam rode
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X