पंकज त्रिपाठी ने इस तरह से किया नए साल का आगाज, 'क्रिमिनल जस्टिस 3' की शूटिंग कर दी शुरु!
नए साल की शुरुआत हो चुकी है और सभी किसी ना किसी तरह की नई चीजें कर रहे हैं और इंडस्ट्री के सितारे भी इससे पीछे नहीं है। हालांकि कोरोना वायरस की तीसरी लहर और इसके कारण कई फिल्मों की रिलीज टाली जा रही है। लेकिन पंकज त्रिपाठी की बात करें तो अप्लॉज एंटरटेनमेंट के लोकप्रिय कोर्ट रूम ड्रामा वेब शो, क्रिमिनल जस्टिस 3 को लेकर वो काम शुरु कर चुके हैं और कुछ इसी तरह से उनके नए साल का आगाज हुआ है।
पंकज त्रिपाठी तीसरी बार माधव मिश्रा के रूप में अपनी सबसे पसंदीदा भूमिकाओं में से एक को छोटे पर्दे पर वापस लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दर्शकों की प्रतिक्रिया और दर्शकों की संख्या के मामले में पहले दो सीज़न में बहुत अच्छा प्रदर्शन करने के साथ, शो के निर्माताओं ने अपने तीसरे आउटिंग के साथ चीजों को एक पायदान ऊपर ले जाने का फैसला किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे काफी बड़े पैमाने पर शूट किया जा रहा है, जिसमें फ्रैंचाइज़ी के नए और पुराने किरदारों का मिश्रण एक नई कहानी में एक साथ आएगा।
पंकज त्रिपाठी उन शानदार अदाकारों में से एक हैं जो कि अपने काम के कारण मशहूर हैं और उनके पर्दे पर काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में अभिनेता रणवीर सिंह स्टारर 83 द फिल्म का हिस्सा बने थे और इस फिल्म में उन्होने मान सिंह की भूमिका निभाई थी जो कि सभी को काफी पसंद आई थी।
पंकज त्रिपाठी लगातार फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर चर्चा में हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि इस साल वो कई बड़े धमाके करने वाले हैँ।


Click it and Unblock the Notifications