इस सांसद ने मिर्जापुर 2 के लिए की कार्यवाही की मांग, पंकज त्रिपाठी ने दिया ऐसा जवाब
अमेजन प्राइम वीडियो की धमाकेदार वेब सीरीज मिर्जापुर 2 रिलीज के बाद से ही चर्चा में हैं। इस वेब सीरीज का इंतजार काफी समय से लोगों को था और सभी इसको लेकर काफी बेसब्र थे। सीरीज के पहले ही सीजन में इसके किरदारों ने जमकर हंगामा किया था और लोगों के चहीते बन गए थे। बात करें मिर्जापुर 2 के किरदारों की तो कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू भैया ने सबको अपना दीवाना बना लिया है।
लेकिन इसके दूसरे सीजन के रिलीज के साथ एक विवाद भी साथ चल रहा है। लोगों का कहना है कि इस सीरीज में गालियां और हिंसा काफी ज्यादा है। ऐसा ही कुछ हाल ही में असली मिर्जापुर के सांसद का भी कहना है जिसका जवाब पंकज त्रिपाठी ने दिया है।

दरअसल मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल का कहना है कि इस वेब सीरीज पर कार्यवाही होनी चाहिए क्योंकि इसमें शहर की छवि को गलत करीके से दिखाया गया है। डीएनए से बात करते हुए पंकज त्रिपाठी ने इस बात की है।
इस प्रतिक्रिया देते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा है कि.. मैं 'मिर्जापुर' के बारे में एक और बात कहना चाहूंगा, अगर इस सीरीज में अपराध है और अपराधी हैं तो रामाकांत पंडित नाम का एक शानदार नायक भी है।
वो शहर के लिए अच्छा करना चाहता है।' उनका ये बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है और उन्होने इसके अलावा और भी कई बातें कहीं है जो कि चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











