Zee5 की फिल्म कागज' की शूटिंग के दौरान पंकज त्रिपाठी को आई अपने गांव की याद!
ज़ी5 द्वारा हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'कागज़' का ट्रेलर जारी किया गया है, जो एक सच्ची कहानी से प्रेरित है और मुख्य भूमिका में पंकज त्रिपाठी हैं। फिल्म में एक ऐसे शख्स का सफर दिखाया गया है, जिसकी मौत का झूठा ढोंग रचा जाता है और उसकी संपत्ति हड़पने के लिए उसके रिश्तेदारों द्वारा झूठे दस्तावेज बनवाए जाते है।
कहानी में यह बताया गया है कि कैसे पंकज उर्फ लाल सिंह सरकार और अधिकारियों को यह साबित करने की कोशिश करता है कि वह हकीकत में जीवित है। फिल्म की शूटिंग और सेट पर होने की बात करते हुए पंकज ने कहा, "यह एक अच्छा अनुभव था। हम सीतापुर, बिस्वा कंदूनी के पास शूटिंग कर रहे थे। हम रोजाना 60 से 70 किलोमीटर का सफ़र करते थे। "

'कागज़' एक प्रमुख अभिनेता के रूप में पंकज त्रिपाठी की पहली फिल्म है। सलमान खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित है, जो फिल्म में अभिनय भी कर रहे हैं।'कागज़' 7 जनवरी 2021 में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications