शादी के 3 साल बाद 'पांड्या स्टोर' फेम अक्षय खरोदिया ने की तलाक की घोषणा, बोले- बेटी की भलाई के लिए...

Pandya store fame akshay kharodia announced Divorce: मनोरंजन जगत से आए दिनों कभी शादी को लेकर खबरें सुनने को मिलती हैं तो कभी तलाक को लेकर। बता दें कि हाल ही में पांड्या स्टोर फेम एक्टर अक्षय खरोदिया ने अलग होने का फैसला किया है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर पत्नी दिव्या संग तलाक की घोषणा की है।
बता दें कि अक्षय खरोदिया की इस खबर ने उनके फैन्स को एक बड़ा झटका दिया है। यह खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई फैन्स तो इस बात पर यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि आखिर यह कैसे हुआ। क्योंकि बता दें कि कपल की दो साल की बेटी भी है।
अक्षय खरोदिया ने साल 2021 में दिव्या पुनेठा से शादी रचाई थी और अप्रैल साल 2022 में दोनों की बेटी हुई। दोनों ही अपनी बेटी से बेहद प्यार करते हैं। बता दें कि अक्षय खरोदिया ने तालक की घोषणा के साथ ही अपने इंस्टा हैंडल पर एक लंबा पोस्ट भी किया है। इस पोस्ट में वह यह बता रहे हैं कि तलाक का फैसला कर पाना जरा भी आसान नहीं था। इस नोट के साथ ही अक्षय खरोदिया प्राइवेंसी की रिक्वेस्ट भी करते नजर आ रहे हैं।
एक्टर अपने इस पोस्ट में लिखते हैं कि- 'सभी को मेरा नमस्कार भारी मन से मैं एक बड़ी खबर आपसे साझा करना चाहता हूं कि बहुत सोचने और काउंटलेस इमोशनल बातचीत के बाद दिव्या और मैंने अलग होने का फैसला कर लिया है। यह हमारे लिए बहुत ही मुश्किल फैसला था। हमने कई प्यार भरी, हंसी और प्यारी यादें शेयर की हैं जो मुझे हमेशा याद रहेंगी। साथ में हमें एक बड़ा उपहार मिला हमारी बेटी रूही। जो हमारे लिए हमेशा खास रहने वाली है।'
एक्टर कहते हैं कि हम यह फैसला जरूर कर रहे हैं, लेकिन हमारी बेटी के लिए कमिटमेंट हमेशा रहेगी। हम अपनी बेटी के लिए हमेशा उतना ही प्यार देंगे जितना देते आए हैं। हम उसके लिए हमेशा उसके माता पिता रहेंगे।' बता दें कि एक्टर के तलाक लेने की वजह अभी पता नहीं चली है, लेकिन इस खबर ने फैन्स को झटका दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











