'काम के बदले सेक्स...' कास्टिंग कॉर्डिनेटर ने एक्ट्रेस को भेजे गंदे मैसेज, टॉप एक्टर ने शेयर कर दी पूरी चैट

Prernaa Thakur Casting Couch: पंड्या स्टोर के एक्टर मोहित परमार ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा कर दिया है कि उनकी दोस्त और एक्ट्रेस प्रेरणा ठाकुर कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी है। आपको बता दे की एक्ट्रेस के साथ एक कास्टिंग कोऑर्डिनेटर ने काम के बदले में कंप्रोमाइज करने के लिए कह दिया था। इस बात का खुलासा मोहित परमार ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से किया।
दरअसल मोहित परमार द्वारा व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किए गए और उन्होंने सभी को सतर्क भी किया। एक्टर ने लिखा कि "इससे सावधान रहे और यह शख्स महिलाओं के साथ में दुर्व्यवहार के साथ-साथ उत्पीड़न कर रहा है। उनको अपने साथ में सोने के लिए कह रहा है।"
उन्होंने आगे लिखा कि "अगर वह कास्टिंग के लिए आपसे संपर्क करें या आप उसको किसी भी ऑडिशन ग्रुप में ढूंढे तो उसको ब्लॉक कर दें। उसकी रिपोर्ट कर दे या फिर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएं।उसे प्रेम मल्होत्रा के नाम से जाना जाता है।"
दरअसल कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी है एक्ट्रेस प्रेरणा ठाकुर से एक कास्टिंग कॉर्डिनेटर द्वारा काम के बदले समझौता करने के लिए कहा गया। लेकिन अब एक्ट्रेस के दोस्त मोहित ने उस कास्टिंग कोऑर्डिनेटर की व्हाट्सएप चैट को शेयर कर दिया। छत में लिखा हुआ है कि उसे शख्स ने प्रेरणा से सवाल किया कि अगर वह रोल करना चाहती हैं तो कंप्रोमाइज करें।
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब कोई एक्ट्रेस कास्टिंग काउच का शिकार हुई। इससे पहले भी कई सारे तारे कास्टिंग काउच का अनुभव शेयर कर चुके हैं। इस लिस्ट में टीवी की एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने भी खुलासा किया था कि 19 साल की उम्र में उनको कास्टिंग काउच झेलना पड़ा। एक दक्षिण फिल्म के लिए ऑडिशन दिया और उनके साथ में उन्हें सोने के लिए भी कहा गया था।


Click it and Unblock the Notifications

