वेब सीरिज 'बंदिश बैंडिट्स' को मिल रही है तारीफ पर तारीफ- पंडित जसराज ने दिया अपना आशीर्वाद
ऐसे बहुत कम अवसर होते हैं जब भारतीय शास्त्रीय संगीत के दिग्गज पंडित जसराज किसी फिल्म की प्रशंसा करने के लिए आगे आते हैं। ऐसे में अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई बंदिश बैंडिट्स की टीम सातवें आसमान पर है क्योंकि पद्मविभूषण से सम्मानित पंडित जसराज जी ने शो पर अपने आशीर्वाद की बौछार की है और साथ ही सभी कलाकारों और कहानी की प्रशंसा करते हुए नज़र आये।

अक्षत पारिख द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में, पंडित जी टीम को अपना आशीर्वाद देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को साझा करते हुए, पारिख ने लिखा,"Blessings from Sangeet Martand Padmavibhushan Pandit Jasraji 😇✨🙏 यह मेरे और बंदिश बैंडिट्स की टीम के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है.. एक दिग्गज संगीतज्ञ की तरफ से सराहना के इन शब्दों को सुनकर खुद को बेहद आभारी महसूस कर रहा हूं. बहुत-बहुत धन्यवाद गुरुजी दादा. यह आपका आशीर्वाद है. दंडवत प्रणाम.
कई मशहूर हस्तियों और आलोचकों ने इसके प्रतिभाशाली कलाकारों और शो की प्रशंसा की है, लेकिन पंडित जसराज से आये इस शुभ संदेश ने निश्चित रूप से सभी को अधिक प्रोत्साहित कर दिया है।
बंदिश बैंडिट्स की कहानी एक लड़की और लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो नियति के माध्यम से मिलते हैं और संगीत के माध्यम से एकजुट होते हैं और गहराई से जुड़ते हैं। लेकिन किस्मत में कुछ ओर ही लिखा था, क्या संगीत उन्हें जोड़े रखता है या विरासत उन्हें अलग कर देती है?
दस भाग की सीरीज़ में उभरता सितारा ऋत्विक भौमिक और श्रेया चौधरी के साथ-साथ नसीरुद्दीन शाह, अतुल कुलकर्णी, कुणाल रॉय कपूर, शीबा चड्ढा और राजेश तैलंग जैसे उम्दा कलाकारों की टोली नज़र आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications












