रोड एक्सीडेंट में पंचायत एक्ट्रेस आंचल तिवारी की मौत? निधन की खबर के बाद लाइव आई हसीना और...

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा आंचल तिवारी इस वक्त खबरों का हिस्सा है। हाल ही में खबर आई थी कि हसीना की मौत एक रोड एक्सीडेंट में हो गई है। आंचल को मशहूर वेब सीरीज पंचायत 2 के लिए जाना जाता है।
जैसे ही उनके निधन की खबर आई लोग हैरान हो गए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने लगे। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जोकि हैरान करने के लिए काफी हैं। दरअसल आंचल तिवारी जिंदा है और उनकी मौत की झूठी खबर किसी ने उड़ा दी है।
आंचल ने इसको लेकर खुद खुलासा किया और एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी खुश हैं और अफवाह उड़ाने वालों को ट्रोल कर रहे हैं।
क्या बोलीं आंचल?
आंचल ने वीडियो पोस्ट करते हुए खुलासा किया कि, "सभी मीडिया आउटलेट्स के लिए, मैं जीवित हूं और ठीक हूं, भगवान की कृपा से मुझे आशीर्वाद मिला है! यह मेरे ध्यान में आया है कि मेरी तस्वीर का उपयोग करके झूठी खबर फैलाई गई है कि मैं एक कार दुर्घटना में थी और मेरी मृत्यु हो गई।
इस गैर-पेशेवर और अपमानजनक कृत्य ने मुझे बहुत आघात पहुँचाया है। मैं सभी मीडिया आउटलेट्स से आग्रह करती हूं कि वे जानकारी प्रसारित करने से पहले तथ्य-जांच में सावधानी बरतें। किसी की छवि का इस तरह भ्रामक तरीके से उपयोग करना अस्वीकार्य और गलत है।
आइए हम स्वयं को सच्चाई और जिम्मेदारी के स्तर पर कायम रखें। कृपया इस पोस्ट को साझा करके और इन दुर्भावनापूर्ण अफवाहों को समाप्त करके सच्चाई फैलाने में मेरी मदद करें। आइए हम सभी अपनी रिपोर्टिंग में सटीकता, सम्मान और सहानुभूति के लिए प्रयास करें।''
इसके अलावा आंचल ने वीडियो के कैप्शन में लिखा था, 'चिंता के साथ संपर्क करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद - मैं वास्तव में आपके सहयोग की तारीफ करती हूं।''
आंचल का ये पोस्ट अब वायरल हो रहा है। देखने वाली बात होगी कि अभिनेत्री पंचायत के तीसरे सीजन में इसका हिस्सा बनती है या नहीं। फिलहाल वो भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











