बिग बॉस के घर में 3 दिन रहेंगी पामेला
बिग बॉस के घर की नई मेहमान भारत आकर सीधे अपने काम में जुटने वाली हैं। जा हां, सही समझा आपने बिंदास बाला पामेला भारत आकर शो की शूटिंग में जुट जाएंगी। उन्होने एक प्रेस रिलीज के जरिए सूचना दी है कि वह पहली बार भारत आकर बेहद खुश हैं।
पामेला ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा "नमस्ते भारत! मैं भारत आने और 'बिग बॉस' के घर वालों से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हूं। वास्तव में यह मेरी पहली भारत यात्रा है और मैं उम्मीद करती हूं कि मेरे प्रवास के दौरान मुझ पर इस देश की कुछ छाप पड़ेगी।"
पामेला एंडरसन बुधवार को कलर्स चैनल के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 4' में प्रवेश करेंगी। सूचना के मुताबिक वह तीन दिन तक 'बिग बॉस' के घर में रहेंगी। 43 वर्षीय पामेला मंगलवार को लोनावला पहुंचेंगी। शो की शूटिंग यहीं हो रही है। उल्लेखनीय है कि पामेला पर इन दिनों गरीबी की गर्दिश छाई हुई है।
टीवी पामेला एंडरसन बिग बॉस बिग बॉस 4 रिएलिटी शो सेलेब्रिटी big boss big boss 4 celebrity pamela anderson reality show tv


Click it and Unblock the Notifications
