बिग बॉस में पामेला बनीं धक-धक गर्ल
पामेला की गैलरी देखें
बिग बॉस के आदेश को प्रशांत गोसेवामी ने पढ़ कर सुनाया कि पामेला सहित घर की सारी महिलाएं प्रेरणा की कोरियोग्राफी में डांस करेंगी और घर के पुरुष उस डांस के मजे लेंगे। अश्मित और प्रशांत ने मिल कर गाना लगाया धक-धक करने लगा। इसके बाद प्रेरणा ने सारा और मनोज तिवारी की मदद से पामेला को डांस स्टेप समझाए और डांस तैयार किया। मनोज को बिग बॉस ने पामेला का ट्रांसलेटर नियुक्त किया था।
पामेला ने प्रेरणा को कॉपी कर और सारा, वीना, सीमा के साथ जम कर ठुमके लगाए। मनोज को पामेला का डांस कुछ ज्यादा ही भाया। वह आंखे फाड़कर पामेला को देखते रहे। वैसे मनोज पामेला पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान नजर आ रहे हैं। पामेला के कपड़ों से लेकर डेयरस्टाइल तक पर टीका-टिप्पणी कर मनोज पैम के विदेशी नाज-नखरों का कुछ ज्यादा ही मजे ले रहे हैं। खैर पैम ने भारतीय अंदाज सिर्फ वेल्कम सेरेमनी के लिए ही अपनाए थे इसलिए उनके दीवाने अब उनसे अधिक निराश हो रहे होंगे।


Click it and Unblock the Notifications












