पामेला अपने साथ ले गईं बिना चमड़े के जूते
अमेरिकी शो 'बेवाच' की पूर्व अभिनेत्री पामेला एंडरसन जब भारत से स्वदेश लौटीं तो वह अपने साथ साड़ियों के अलावा भारतीय डिजाइनर रीना शाह के बिना चमड़े के इस्तेमाल किए बनाए गए जूतों का एक पूरा बैग भी ले गईं। पामेला शाकाहारी हैं और वह रिएलिटी शो 'बिग बॉस 4' में शामिल होने भारत आई थीं।
एक सूत्र ने बताया कि पामेला को शाह के बिना चमड़े के इस्तेमाल के बनाए गए जूते इतने पसंद आए कि वह इस तरह के जूतों का एक पूरा बैग अपने साथ अमेरिका ले गईं। शाह की तरह ही पामेला भी 'पीपल फॉर इथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' (पेटा) और जानवरों के अधिकारों की समर्थक हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक खत लिखकर भारत में चमड़ा व्यापार पर रोक लगाए जाने के लिए भी कहा था।
शाह 'रिनाल्डी डिजाइंस' ब्रांड के तहत बिना चमड़े के इस्तेमाल वाले जूते, बेल्ट और बैग बनाती हैं। इस ब्रांड के उत्पाद बेहद लोकप्रिय हैं। इस साल की शुरुआत में शाह ने हॉलीवुड अभिनेत्री व जानवरों के अधिकारों के लिए काम करने वाली नटाली पोर्टमैन के 29वें जन्मदिन पर उन्हें भी इस तरह के एक जोड़ी जूते दिए थे।


Click it and Unblock the Notifications











