बिग बॉस में आई इस हॉलीवुड एक्ट्रेस का हो गया तलाक..दूसरी बार!
[टेलीविजन] हॉलीवुड एक्ट्रेस पामेला एंडरसन और उनके हसबैंड रिक सोलोमन का तलाक हो गया है। जी हां, काफी विवादित रही जोड़ी ने आखिरकार एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' की मानें तो, पामेला एंडरसन ने फरवरी में कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई थी। बता दें, दोनों में कहा कि है वे एक दूसरे भला चाहते हैं और उनके साथ साथ उनके परिवार के लिए भी यही सही है। दोनों ने उनकी वजह से उनके परिवारों ने जो शर्मिदगी उठाई उसके लिए माफी भी मांगी।
Behind The Scene: 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' का यह सीन देख रोगटें खड़े हो जाएंगे!
याद दिला दें, पामेला एंडरसन पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस में भी आ चुकी हैं। उनका आना उन्हीं की तरह शो के लिए काफी धमाकेदार रहा था। शो में पामेला को बॉलीवुड गाने 'धक धक करने लगा..' पर ठुमके लगाते भी देखा गया था।
बहरहाल, तलाक के बाद पामेला और रिक ने बयान दिया है कि वे दोनों अपनी इच्छा से यह तलाक ले रहे हैं और हमेशा एक-दूसरे की खुशी चाहते हैं। दोनों की शादी साल 2007 में हुई थी।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications











