बिग बॉस के इतिहास में इस कंटेस्टेंट ने ली सबसे ज्यादा फीस, 2 करोड़ लिए और 3 दिनों में घर से बाहर

Pamela Anderson

Bigg Boss Most Expensive Contestant: टीवी की दुनिया का सबसे ज्यादा चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस है। हर तरफ बिग बॉस के फैन मौजूद है और सोशल मीडिया पर इस शो को लेकर हमेशा ही कुछ ना कुछ चलता रहता है। आज हम आपको बिग बॉस के इतिहास में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट का नाम बताएंगे जो कि आपको बड़ा झटका देगा। इस कंटेस्टेट कि फीस इतनी थी कि एक आम टीवी कलाकार पूरे महीने में इतने पैसे लेता है।

रिएलिटी शो बिग बॉस में आज तक कई सारे सेलेब्स नजर आए हैं। कई चेहरे ऐसे हैं जिनका नाम कोई नहीं भूल सकता है। और जब बिग बॉस में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कंटेस्टेंट के बारे में बात करते समय किसी के दिमाग में हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला या तेजस्वी प्रकाश का नाम आ सकता है।

लेकिन ऐसा नहीं है। जिस कंटेस्टेंट के नाम बिग बॉस में सबसे बड़ी रकम पाने का रिकॉर्ड है, वह एक कनाडाई-अमेरिकी एक्ट्रेस और मॉडल है। जी हां सही सुना आपने। बिग बॉस के घर के अंदर उन्होंने कई दिलों को पिघला दिया, यह कोई और नहीं बल्कि पामेला एंडरसन हैं।

पामेला एंडरसन ने बिग बॉस के चौथे सीजन में धमाकेदार एंट्री की थी और सबको अपना दीवाना बना दिया था। मॉडल 3 दिनों के लिए गेस्ट के रूप में घर में रही और उन्होंने अपने थोड़े समय के रहने के लिए 2 करोड़ रुपये की भारी रकम ली। जो कि आज तक किसी को नहीं मिली है।

बता दें कि पामेला एंडरसन प्लेबॉय पत्रिका में अपने मॉडलिंग से भी काफी पॉपुलर हुईं, उन्होंने प्लेबॉय कवर पर सबसे ज्यादा बार दिखने का रिकॉर्ड दर्ज कराया। खैर इसके बाद बिग बॉस के घर में जाने के लिए मोटी रकम लेने वालों में खली, एस श्रीसंत, करणवीर बोहरा, दीपिका कक्कड़, सिद्धार्थ शुक्ला और तेजस्वी प्रकाश जैसे नाम शामिल हैं।

More from Filmibeat

Read more about: pamela anderson bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X