बिग बॉस में नई सनसनी पामेला एंडरसन की एंट्री
बिग बॉस 4 की हॉट गैलरी देखें
बिग बॉस की इन तीखी-तेज देसी छुरियों के अंदाज देख कर निहाल हो रही भारत की जनता के बीच अब हॉलीवुड की गरम मसाला ब्यूटी पामेला एंडरसन भी अपनी हॉलीवुड कल्चर की विलायती छौंक लगाने आ रही हैं। कलर्स के लांच होने के इतने कम समय में ही नंबर 1 एंटरटेनमेंट चैनल बनने का राज यही है। सूत्रों के अनुसार, पामेला सोमवार को पामेला भारत लैंड करने वाली हैं जबकि वह अगले हफ्ते बिग बॉस के घर में एंट्री ले सकती हैं।
पामेला बेवॉच टीवी शो की मशहूर शख्सियत हैं और उनका परिचय देने के लिए कहा जा सकता है कि वह राखी सावंत और वीना मलिक का मिला-जुला विदेशी संस्करण हैं। मतलब राखी की बेबाक बयानबाजी और वीना की सेक्सी अदाएं अब दोनों ही पामेला के रूप में बिग बॉस के घर में अवतरित होने वाली हैं। वैसे वीना मलिक के लिए ये खतरे की घंटी है क्योंकि अब उनका मुकाबला हॉलीवुड लटकों-झटकों से है।


Click it and Unblock the Notifications












