..................... Pallavi Rao Sooraj Rao announces divorce pandya store fame actress announces divorce after 22 years of marriage - Hindi Filmibeat

22 सालों की शादी से परेशान हुई पल्लवी, क्योंकि सास भी कभी बहू थी स्टार को दिया तलाक

Pallavi Rao Sooraj Rao Divorce

Pallavi Rao Sooraj Rao Divorce: फिल्म और टेलीविजन की चकाचौंध भरी दुनिया में रिश्ते बनना बिगड़ना आम बात बन चुकी है। हाल ही में लता सभरवाल के बाद अब 'पांड्या स्टोर' फेम एक्ट्रेस पल्लवी राव की शादीशुदा लाइफ दो राहों पर आ गई है। पल्लवी राव ने तलाक का ऐलान कर हर किसी को चौंका दिया है। शादी के 22 सालों बाद उन्होंने इससे बाहर निकले का फैसला लिया है।

पल्लवी राव ने टीवी डायरेक्टर सूरज राव से 22 साल पहले शादी की थी। लेकिन 22 साल बाद दोनों अपने इस रिश्ते में खुश नहीं रह पा रहे हैं। दो हफ्ते ये अलग हुए थे लेकिन बच्चों के खातिर वापस साथ आ गए थे। दो बच्चे होने के बावजूद दोनों ये बड़ा फैसला लिया है। अब इनके इस फैसले के पीछे कि वजह क्या है, एक्ट्रेस ने इसका खुलासा किया है।

एक्ट्रेस पल्लवी ने 'ईटाइम्स' को दिए इंटरव्यू में बताया, 'सूरज और मेरे दो बच्चे हैं। हमारे बीच पिछले कुछ सालों से तालमेल की दिक्कत हो रही थी और अब हमने आखिरकार अलग होने का फैसला किया है। ये हमारे लिए मुश्किल फैसला था क्योंकि हमारी 21 साल की बेटी और 18 साल का बेटा है। लेकिन कभी-कभी आपसी सहमति से अलग होना और शांति से भरा जीवन जीना अच्छा होता है। मैं सूरज की इज्जत करती हूं और हमेशा उनके अच्छे की कामना करती हूं।'

पल्लवी के काम की बात करें तो उन्होंने 'कयामत से कयामत', 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' और 'शुभारंभ' समेत कई टीवी शोज में काम किया है। वहीं सूरज ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'शाका लाला बूम बूम' का डायरेक्शन किया है। दोनों की मुलाकात मुंबई में एक टीवी शो के सेट पर हुई थी। फिर 2003 में इन्होंने शादी कर ली थी।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X