लाल जोड़े में सजी पलक पुरसवानी की मांग में रोहन खन्ना ने भरा सिंदूर, आदियोगी शिव प्रतिमा के सामने लिए सात फेरे

Palak Purswani Wedding Photos: टीवी की मशहूर अभिनेत्री पलक पुरसवानी अपनी जिंदगी में नई शुरुआत कर चुकी है। दरअसल आपको बता दें कि वह काफी लंबे समय से रोहन खन्ना को डेट कर रही थी और वह एक मार्केटिंग प्रोफेशनल है। अब दोनों ने शादी कर ली है।

Palak Purswani

लेकिन यहां पर हैरानी वाली बात यह है कि पलक और रोहन की शादी 26 जून को ही हो गई थी। हालांकि अब तकरीबन 15 दिन बाद कपल ने शादी की तस्वीरों को शेयर किया है और इतने दिन तक उन्होंने अपने फैंस के साथ में इसको छुपा कर रखा था।

आदियोगी शिव की प्रतिमा के सामने लिए सात फेरे

पलक पुरसवानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शादी की तस्वीरों को शेयर किया है जिसमें उनके पति रोहन खन्ना की वह दुल्हन बनी हुई नजर आ रही है। लेकिन खास बात यह है कि दोनों ने कोयंबटूर स्थिति आदियोगी शिव की प्रतिमा के सामने सात फेरे लिए। एक तस्वीर में पलक ने अपने पति रोहन का हाथ पकड़ा हुआ था और इस शादी को वह एंजॉय कर रही थी। अन्य तस्वीर में रोहन पलक की मांग में सिंदूर भरते हुए भी नजर आए।

गुड न्यूज़ मिलते ही खुशी से झूमे फैंस

पलक पुरसवानी ने अपने शादी के दिन लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था और इसमें वह काफी खूबसूरत भी लग रही थी। इस दौरान रोहन खन्ना ने क्रीम कलर की आउटफिट पहनी हुई थी। इस पोस्ट के साथ कपल ने कैप्शन में लिखा कि "कुछ प्रेम कहानी किस्मत लिखती है और हमारी कहानी महादेव ने चुनी है। दो आत्माओं से हमेशा के लिए एक होने तक।" इसके अलावा शादी की तारीख भी कैप्शन में लिखी हुई थी। अब अभिनेत्री के फैंस उन्हें खूब बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

Read more about: palak purswani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X