बर्फीली वादियों में इस हसीना ने खास अंदाज़ में की सगाई, बॉयफ्रेंड संग हुईं रोमांटिक, देखें तस्वीरें

Palak Purswani

Palak Purswani Got Engaged: बिग बॉस फेम पलक पुरस्वानी ने हाल ही में सगाई कर ली है और आपको बता दें की बर्फीली वादियों के बीच में उन्होंने अपने मंगेतर के साथ रिंग सेरेमनी कर ली। हाल ही में पलक ने अपनी इस सेरेमनी का वीडियो खुद शेयर किया है। इस दौरान वह अपने मंगेतर रोहन खन्ना के साथ में रोमांटिक अंदाज में नजर आई।

पलक पुरस्वानी के मंगेतर वैसे तो इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखते है और वह मार्केटिंग फील्ड में काम करते हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनका अकाउंट भी पूरी तरीके से प्राइवेट है। लेकिन उनका रिंग सेरेमनी का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और इसमें वह अपने मंगेतर रोहन को किस करती और गले लगाती हुई भी नजर आई।

पलक पुरस्वानी द्वारा शेयर की गई इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके मंगेतर रोहन ने उनको घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया और रिंग पहनाई। अपने रिश्ते से पलक भी बहुत ज्यादा खुश नजर आ रही है और जल्दी ही वह शादी भी करने वाली है।

पलक पुरस्वानी ने अपनी खुशी को जाहिर करते हुए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि "ब्रह्मांड ने सिर्फ सितारों को निर्देश ही नहीं दिया है बल्कि उसने सीधे-सीधे एक प्रेम कहानी लिख दी है। जब मैं छोटी लड़की थी तो मैं फिल्मों जैसी प्रेम कहानी का सपना देखा करती थी। फिर परियों की कहानी पर विश्वास करने के लिए खुद पर हंसा करती थी।"

पलक पुरस्वानी ने कैप्शन में आगे लिखा कि "लेकिन अंदर से मैंने ब्रह्मांड से फुसफुसाना कभी भी बंद नहीं किया था कि मुझे मेरे चाहने वाला लाकर दो। मुझे दिखाओ की प्यार सच में कितना अच्छा हो सकता है। लेकिन फिर तुम मिले और जादुई तरीके से मिले। कोई भी डेटिंग एप नहीं, कोई भी फिल्टर नहीं, बस दो आत्माएं सबसे आर्गेनिक और अनएक्सपेक्टेड।"

पलक ने आगे लिखा कि "7 महीने बीत चुके हैं और अभी भी ऐसा लग रहा है जैसे मैं तुमको जनों से जानती हूं। जैसा कि तुम शुरू से ही मेरी कहानी में लिखे हुए थे। तुमने मुझे प्यार दिखाया है जिसके बारे में मैं सालों से अपनी डायरी में लिखा करती थी और अब मैं इसको जी सकती हूं। जिनी, इसकी एक वजह है कि मैं तुमको ऐसा कहती हूं।"

उन्होंने आगे ये भी लिखा कि "तुम एकदम जादू कर देते हो और अब तुमने मुझे भी अपना बना लिया है। ऑफिशियल और हमेशा के लिए। हमारी प्रेम कहानी अब शुरू हो गई है।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि पलक एक वक्त पर अविनाश सचदेव के साथ में रिलेशनशिप में थी। उन्होंने खुलासा किया था कि उनका रोका भी हो चुका था। लेकिन बाद में अविनाश ने उनको दो बार धोखा दिया और इसीलिए उन्होंने ब्रेकअप कर लिया।

More from Filmibeat

Read more about: palak purswani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X