'चाचा हर चीज में घुस गया है..' बिल गेट्स को 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में देख पाकिस्तानियों को लगी मिर्ची

Pakistani Troll Bill Gates on KSBKBT: बिल गेट्स एक ऐसा नाम है जिनको पूरी दुनिया जानती है। उनका इंडिया से काफी अच्छा संबंध है और अक्सर वो यहां आते रहते हैं। लेकिन हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि भारतीय टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू था सीजन 2 में उनकी एंट्री हुई है।
जी हां, बिल गेट्स इंडिया के इस नाटक में कैमियो करते हुए नजर आए। एकता कपूर के इस सीरियल से बीजेपी नेता से फिर से एक्टर बनीं अभिनेत्री स्मृति ईरानी वापसी कर रही हैं।
हालांकि बिल गेट्स का इस सीरियल में होना लोगों को हैरान तो कर ही रहा है लेकिन पाकिस्तानियों को काफी बुरी तरह से मिर्ची लगी है। जी हां, एक वीडियो सामने आया है जिसमें पाकिस्तानी डिजिटल क्रिएटर बिल गेट्स पर तंज सकती दिखाई दे रही है।
बिल गेट्स चाचा...
इस वीडियो पाकिस्तान की मशहूर क्रिएटर मिशी खान ने बनाया है। उनका कहना है, ''अस्लामुअलैकुम.. रोज रोज नई बातें, अजीबोगरीब बातें सुन सुनकर ना, हैरत भी होती है और थोड़ा सा शॉक भी लगता है। चाचा बिल गेट्स जो हैं, वो वैसे तो कहीं फार्म खरीद रहे हैं, कहीं भैंसें खरीद रहे हैं तो कहीं वो फूड के बिजनेस में आ रहे हैं। पता नहीं वो हर चीज में दुनिया में क्या क्या कर रहे हैं। मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में वो गए तो उनको इतना अच्छा लगा कि अब वो कभी सास भी बहू पार्ट 2 में उन्होने अपनी टेलीविजन अपीएरेंस दी है। वाह क्या बात है, क्या पता वो किसी दिन पाकिस्तान में हमारे ड्रामे में स्पेशल अपीएरेंस दें हो भी सकता है। सास भी कभी बहू में आ सकते हैं तो यहां भी आ सकते हैं। अपने काम के अलावा चाचा जी हर चीज में घुस गया है।''
mishikhanofficial2 पर इस वीडियो को साझा किया गया है और लोग उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। इंडियंस उनका मजाक बना रहे हैं। बता दें कि बिल गेट्स जब इंडिया आए थे तो डॉली चाय वाले के पास भी पहुंच गए थे जिससे वो रातों रात स्टार बन गया था। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











