Sumeera Rajput मर्डर मिस्ट्री! पाकिस्तानी TikToker की संदिग्ध मौत ने मचाई सनसनी, सच आया सामने

Sumeera Rajput Death: पाकिस्तान के सिंध प्रांत के घोटकी जिले के बागो वाह इलाके में मशहूर टिकटॉकर सुमीरा राजपूत की अचानक मौत हो गई। वह अपने घर में संदिग्ध हालात में मृत पाई गईं। इस घटना से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।
बेटी ने लगाया ये आरोप
जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुमीरा की 15 साल की बेटी ने चौंकाने वाला दावा किया है। उसका कहना है कि कुछ लोग उनकी मां को जबरन शादी के लिए मजबूर कर रहे थे और लगातार परेशान कर रहे थे। बेटी का आरोप है कि सुमीरा को जहर की गोलियां दी गईं, जिससे उनकी जान चली गई। वह इसे स्वाभाविक मौत नहीं, बल्कि हत्या मानती है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने
घोटकी के सीनियर पुलिस अधीक्षक (SSP) मुहम्मद अनवर खेतान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण जहर ही पाया गया है। हालांकि, सुमीरा की बेटी के अलावा परिवार के किसी दूसरे सदस्य ने इस मामले पर कुछ नहीं कहा है।
दो संदिग्ध हिरासत में
पुलिस ने जांच के दौरान बाबू राजपूत और मुहम्मद इमरान नाम के दो लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, अब तक कोई आधिकारिक FIR दर्ज नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी तरह से जांच की जा रही है।
टिकटॉक पर फेमस थीं सुमीरा
सुमीरा राजपूत के 58,000 से ज्यादा फॉलोअर्स और 10 लाख से अधिक लाइक्स थे। वह अक्सर पारिवारिक जीवन और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो पोस्ट करती थीं। लेकिन उनकी लोकप्रियता उन्हें ऑनलाइन महिलाओं के सामने आने वाले खतरों से नहीं बचा पाई।
सना यूसुफ की मौत से जोड़कर देखा जा रहा मामला
इस घटना ने हाल ही में हुई सना यूसुफ की हत्या की याद ताजा कर दी। सना एक 17 साल की टिकटॉकर थीं, जिन्हें इस्लामाबाद में गोली मार दी गई थी। आरोपी उमर हयात उनका पीछा कर रहा था और जब उन्होंने उसका प्रपोजल ठुकराया तो उसने गुस्से में उन्हें मार डाला।
महिला कंटेंट क्रिएटर्स की सुरक्षा पर सवाल
सुमीरा और सना जैसी घटनाओं ने पाकिस्तान में महिलाओं की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग अब सोशल मीडिया पर महिलाओं को हिंसा, धमकी और जबरदस्ती से बचाने के लिए सख्त कानून और तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











