पाकिस्तानी ड्रामा 'Sher' ने तोड़ा रिकॉर्ड, 1 अरब व्यूज के साथ मचाया धमाल! इस बॉलीवुड फिल्म को किया कॉपी

Pakistani Drama Sher Record: पाकिस्तानी ड्रामे दुनियाभर में खूब पसंद किए जा रहे हैं। खासकर उर्दू और हिंदी समझने वाले दर्शक इन्हें बड़े शौक से देखते हैं। अब तो किसी भी ड्रामे को सुपरहिट मानने का पैमाना यही बन गया है कि वह यूट्यूब पर 1 बिलियन व्यूज पार कर जाए। इसी बीच, 2025 में एक और ड्रामा इस खास क्लब में शामिल हो गया है।
हम बात कर रहे हैं दानिश तैमूर और सारा खान के पॉपुलर पाकिस्तानी ड्रामा 'Sher' की। जिसे दुनियाभर से लोगों का खूब प्यार मिला है।
5 बार 1 बिलियन क्लब में पहुंचे दानिश तैमूर
'Sher' ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करते हुए 1 बिलियन व्यूज पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि के साथ दानिश तैमूर अकेले ऐसे पाकिस्तानी एक्टर बन गए हैं जिनके 5 ड्रामे इस रिकॉर्ड तक पहुंच चुके हैं। इससे पहले उनके 'कैसी तेरी खुदगरजी', 'जान निसार', 'दीवानगी' और इस साल का चर्चित शो 'Mann Mast Malang' भी इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।
ARY Digital का हिट शो
ARY Digital पर टेलिकास्ट होने वाला यह शो ज़ंज़बील आसिम शाह की लेखनी और डायरेक्टर एहसन तालिश के निर्देशन में बना है। अब तक इसके 31 एपिसोड ऑन-एयर हो चुके हैं और जल्द ही 32वां एपिसोड रिलीज होगा।
दमदार स्टारकास्ट
ड्रामा में दानिश तैमूर शेर ज़मान का किरदार निभा रहे हैं, जबकि सारा खान डॉ. फजर के रोल में नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है।
हालांकि इस शो से जुड़ी एक कॉन्ट्रोवर्सी भी है। जब 'शेर' का टीजर रिलीज किया गया था तो लोगों ने आरोप लगाया था कि मेकर्स ने बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' (जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुख्य भूमिकाओं में थे) से कई चीजें कॉपी की हैं। लेकिन इसके बावजूद ये ड्रामा सीरीज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











